किशोरी और उसके प्रेमी की बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई, वीडियो वायरल होने पर पुलिस पर उठे सवाल
महराजगंज। यूपी में महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया। इस दौरान लोगों ने उनका वीडियो भी बनाया। यह वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया गया। बेटी को बुरी तरह पीटे जाने का पता चलने पर उसकी मां ने पुलिस के समक्ष शिकायत की।
Recommended Video

पुलिस का कहना है कि, पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। किशोरी व उसके प्रेमी से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। यह घटना बीते दो सितंबर की बताई जा रही है, लेकिन वीडियो ट्विटर हैंडल से वायरल होने के बाद मामला सामने आया।
बताया जा रहा है कि, प्रेमी अपनी नाबालिग प्रेमिका से रात को मिलने गया था। जहां दोनों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसके बाद उन्हें बिजली के खंभे से बांध दिया। दोनों की पिटाई की गई। एक युवक ने कहा कि, दोनों रात में आपत्तिजनक हालत में देखे गए थे। तभी किसी ने 112 डायल कर दिया। जिसके बाद पुलिस आई और दोनों को मुक्त कराया।

हालांकि, इस मामले में सवाल उठने लगे कि, जब पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों से मुक्त कराया था तो तभी पीटने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं की। इस घटना में महराजगंज पुलिस की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान का कहना है कि, कार्रवाई की जा रही है। उक्त घटना में पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications