उत्खनन के बाद विश्व पटल पर स्थापित होगा महराजगंज का बनरसिया कला: दयाशंकर मिश्र
उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र ने सोमवार को महराजगंज जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गौतम बुद्ध का ननिहाल कहे जाने वाले बनरसिया कला में चौपाल लगाई।

Mahrajganj News: प्रभारी व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन श दयाशंकर मिश्र "दयालु" ने सोमवार को महराजगंज जिले का दौरा किया। इस दौरान उनकी अध्यक्षता में ग्राम पंचायत बनरसिया कला में ग्राम चौपाल आयोजित किया गया। इस दौरान राज्य मंत्री ने गौतम बुद्ध से संंबंधित इस स्थान के महत्व पर प्रकाश डाला एंव इसे लेकर सरकार की योजना भी बताई।
राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र ने कहा कि मैं काशी का रहने वाला हूं। इसी के समीप गौतम बुद्ध का प्रसिद्ध स्थल सारनाथ है। इसी प्रकाश महराजगंज जिले में स्थित यह स्थान भी गौतम बुद्ध से संबंधित है। यहां आने और चौपाल लगाने का उद्देश्य इस पवित्र स्थान का दर्शन करना भी था। यहां पर उत्खनन कार्य चल रहा है। इसके पूरा होते ही यह स्थान विश्व पटल पर स्थापित होगा। भगवान बुद्ध के तीर्थ के रूप में यहां दुनिया भर से लोग आएंगे और इस स्थान का तीव्र विकास होगा। इसका प्रमाण यहां बनने वाला अतिथि गृह है।
उन्होंने कहा कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आपके गाँव में हुए विकास कार्यों का जायजा लेना और यदि कोई कार्य छुटा है या योजना का क्रियान्वयन उचित ढंग से नहीं हुआ है, तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी की जवाबदेही तय करते हुए योजनाओं को सही ढंग से लागू करवाना है। एक ओर पाकिस्तान में लोग अनाज के लिए लड़ रहे हैं तो दूसरी ओर भारत अपने लोगों को मुफ्त अनाज दे रहा है। आज भारत विकास के हर पैमाने पर अपनी छाप दुनिया पर डाल रहा है। दुनिया भारत की ओर आशा भरी निगाह से देख रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं। क्षेत्र में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विकास के लिए आपके कर्मनिष्ठ जनप्रतिनिधि और दक्ष प्रशासन भी बधाई का पात्र है।
Recommended Video

इससे पूर्व राज्य मंत्री ने हर घर जल, निःशुल्क बोरिंग, सामुदायिक शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं व कार्यों की जानकारी मौजूद ग्रामीणों से लिया। इस दौरान भाजप भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications