Maharajganj: खून से लथपथ मिली पुजारी और साध्वी की लाश, मंदिर में लगी मूर्ति से किया था सिर पर वार

Maharajganj: खून से लथपथ मिली पुजारी और साध्वी की लाश, मंदिर में लगी मूर्ति से किया था सिर पर वार

महाराजगंज, 20 नवंबर: खबर उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से है। यहां एक मंदिर में रहने वाले पुजारी और एक साध्वी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों के शव शुक्रवार को मंदिर परिसर में खून से लथपथ पड़ मिले। दोनों की बड़ी बेरहमी से हत्या की गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

Pujari and Sadhvi allegedly lost life in Maharajganj district

डबल मर्डर की ये वारदात महाराजगंज जिले के परसा मलिक थाना क्षेत्र के महदेइया गांव की है। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी राम रतन मिश्रा (73) ने गांव में ही एक मंदिर बनवाया था। वो मंदिर में रहते थे और पुजारी की तरह काम करते थे। पिछले ढाई दशक से मंदिर में पूजा करने वाली नेपाल की रहने वाली कलावती (68) भी वहां रह रही थी और लोग उसे साध्वी के नाम से पुकारते थे। इन दोनों की गुरुवार रात को हत्या कर दी गई।

पुलिस की मानें तो दोनों की हत्या में मंदिर में लगी एक मूर्ति का इस्तेमाल किया है। तो वहीं, ग्रामीणों की मानें तो दोनों का व्यवहार बहुत शालीन था। इन दोनों की हत्या की सूचना मिलते ही जिले के एसपी प्रदीप गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। इस घटना को लेकर पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। लेकिन अभी तक हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है।

पुजारी को मिला था 14 लाख का मुआवजा
ग्रामीणों की मानें तो पुजारी के दो अन्‍य भाई भी हैं। कुछ दिन पहले रोहिन बैराज में उनकी जमीन को बैराज के लिए अधिग्रहित किया गया था। जिसके मुआवजे के रूप में उन्‍हें भी 14 लाख रुपए मिले थे। ग्रामीणों ने पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में ही लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+