Mahrajganj News : नोडल अधिकारी ने विकास कार्यो का जाना हाल,दिए यह आवश्यक निर्देश

नोडल अधिकारी पी गुरु प्रसाद ने शनिवार को महराजगंज जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

mrj

Mahrajganj News: महराजगंज जिले के नोडल अधिकारी पी गुरू प्रसाद ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने जिले में हो रहे विकास कार्यों को तीव्र गति से समय पर कराने का निर्देश दिया।

नोडल अधिकारी को जनपद में सड़कों के निर्माण व मरम्मत की जानकारी देते हुए एक्सईएन पीडब्ल्यूडी ने बताया कि जिले में कुल 29 कार्यों में 14 सड़क निर्माण एवं 15 चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण हेतु स्वीकृत हैं। जिनकी कुल लंबाई 230 . 79 किमी है। इनमें 16 सड़को पर कार्य चल रहा है। इस पर नोडल अधिकारी ने इन सभी कार्यो को इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करने एवं वनटांगिया गांवों को सड़कों से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने जून तक 12 वनटांगिया गांवों हेतु स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करने हेतु पीडब्ल्यूडी व वन विभाग को निर्देशित किया।

नोडल अधिकारी ने नहरों की सफाई की समीक्षा करते हुए सभी नहरों की सिल्ट सफाई कराने एंव उनकी नीलामी कराने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में अनेक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर पेयजल की समस्या का मुद्दा उठने पर, नोडल अधिकारी ने डीपीआरओ को संबंधित सेंटरों पर बोर कराने का निर्देश दिया। किसानों के ई-केवाईसी के संदर्भ में 67 प्रतिशत ई-केवाईसी ही होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए नोडल अधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी के साथ समन्वय करते हुए जल्द से जल्द शत-प्रतिशत ई-केवाईसी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

नोडल अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वितरण के संदर्भ में किये गए सुधारों की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पोर्टिफाइड अनाज शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी को संयुक्त जांच कर आख्या प्रस्तुत करने और अनाज सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
स्कूली शिक्षा के संदर्भ में बीएसए द्वारा सूचित किया गया कि पाठ्यपुस्तकों का शत प्रतिशत व डीबीटी हेतु आधार सीडिंग का कार्य 90 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है।

उन्होंने जनपद में निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण व ससमय कराने का निर्देश दिया। उन्होंने 10 करोड़ से ऊपर की परियोजनाओं में फंड सम्बन्धी दिक्कत के बारे में भी जानकारी ली और कहा कि यदि समस्या होती है तो जिलाधिकारी के माध्यम से सूचित करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार,एसपी डॉक्टर कौस्तुभ,डीएफओ पुष्प कुमार,सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Recommended Video

      गोरखपुर: 34 करोड़ रूपए की राशि से मॉडल बनेंगे 75 गांव - डीपीआरओ

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+