Maharajganj News: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर इस वजह से दर्ज हुआ हत्या व दुष्कर्म का केस

Maharajganj News: महराजगंज जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जो दिल दहला देने वाली है। यहां किशोरी के साथ दुष्कर्म और उसके बाद पिता की हत्या का मामला सामने आया है। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर हत्या और दुष्कर्म का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर लिया है।

इस मामले में पीड़िता ने सोमवार को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने तहरीर स्पष्ट नहीं होने की बात कह दोबारा तहरीर देने को कहा था इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म, छेड़छाड़, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। उधर, पार्टी के जिला नेतृत्व ने मामले को गंभीरता से लिया है। मामले की जानकरी शीर्ष नेतृत्व को भेज दी गई है।

maharjganj

पीड़िता का परिवार जिलाध्यक्ष के मकान में किराए पर रहता है। ऐसे में पीड़िता आरोपी की धमकी से भयभीत होकर कार्रवाई के लिए खुलकर आगे नहीं आ रही थी। पीड़िता ने बताया कि शुरुआत से ही आरोपी उन्हें परेशान करता था। कभी भी घर चला आता था। आने के बाद छोटी बहन को छेड़ता था। वह डर के मारे सहमी रहती थी। उसने दुष्कर्म के बाद परिजनों को जान से मारने की धमकी दी थी

क्षेत्राधिकारी सदर अजय सिंह चौहान ने बताया कि लड़की की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+