प्रेमी ने नाबालिग लड़की को मिलने के लिए बुलाया, फिर दो दोस्तों संग किया गैंगरेप

प्रेमी ने नाबालिग लड़की को मिलने के लिए बुलाया, फिर दो दोस्तों संग किया गैंगरेप

महराजगंज, जून 25: खबर उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके प्रेमी ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। वो प्रेमी की बातों पर भरोसा करके जब उससे मिलने पहुंची तो वहां दो और युवकों को देख वह वापस लौटने लगी। तभी तीनों ने उसे दबोच लिया और गांव के बाहर एक खाली मकान में ले जाकर उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया।

Maharajganj News: minor girl physical attack by boy friend and his three friends

यह मामला महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना के एक गांव की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, गांव के एक लड़के से पीड़िता अक्सर बात करती रहती थी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की रात को उसके प्रेमी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। प्रेमी की बात पर भरोसा कर लड़की आधी रात को घर की दहलीज से बाहर आ गई। तो वहां दो और युवकों को देख वह वापस लौटने लगी। तभी तीनों ने उसे दबोच लिया और गांव के बाहर एक खाली मकान में ले गए।

यहां तीनों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया। बताया जा रहा है कि इस मकान में कोई नहीं रहता और तीनों आरोपितों में से ही एक के पास मकान की चाबी थी। पीड़िता के पिता की तहरीर के मुताबिक दुष्कर्म करने के बाद उसे कमरे में छोड़कर बाहर से ताला बंद कर फरार हो गए। होश आने के बाद लड़की सीढ़ी के रास्ते छत पर चढ़कर मदद के लिए आवाज लगाई। मौके पर ग्रामीण व परिजन पहुंच गए। पीड़िता ने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी प्रदीप गुप्ता घटनास्थल पर पहुंच गए। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और ग्रामवासियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रकरण में सुनील सहानी, दीपू उर्फ दीपेंद्र सहानी व रामबरन सहानी के खिलाफ धारा 342, 376डी आईपीसी व 5जी/6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

एसपी प्रदीप गुप्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद से तीनों आरोपित फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बना दी गई है। जल्द ही वह सलाखों के पीछे होंगे। वहीं, पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+