Maharajganj News: आगरा के बाजारों के तर्ज पर होगा महराजगंज के चौक बाजार का सुंदरीकरण, डीएम ने की यह पहल

Maharajganj News: जिला प्रशासन द्वारा सक्सेना चौक से जिला मुख्यालय तक के बाजार को जी20 के आयोजन के दौरान आगरा के विभिन्न बाजारों के सुंदरीकरण के तर्ज पर विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इस संदर्भ में जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी, तहसील सदर सहित विभिन्न विभागों और व्यापार मंडलों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि गोरखपुर-फरेंदा मार्ग पर मुख्य बाजार को एक मॉडल बाजार के रूप में विकसित किया जाएगा। जिसमे विशिष्ट वेंडिंग जोन, शौचालय, पार्किंग, आकर्षक लाइटिंग सहित विभिन्न कार्य किए जायेंगे। जिलाधिकारी महोदय ने व्यापार मंडल को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे बाजार को एक निर्धारित प्रारूप और रंग विन्यास के आधार पर विकसित किया जाएगा, जिसमे व्यापारियों और ग्राहकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाएगा।

maharajganj

उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया कि मुख्य मार्ग पर पीडब्ल्यूडी के मानक के अनुसार सभी साइनेज को लगवाएं। साथ ही अस्थाई पार्किंग और चौराहों पर बोलार्ड लगवाएं, ताकि मुख्य बाजार को जाम की समस्या से मुक्त रखा जा सके। उन्होंने नगर पालिका को उपयुक्त स्थल पर पार्किंग, शौचालय/मूत्रालय और वेंडिंग जोन का निर्माण सुनिश्चित करें। साथ ही सड़क के दोनो ओर आकर्षक पौधों को भी लगाने हेतु निर्देशित किया। विद्युत विभाग को अनावश्यक तारों को हटाने और अन्य तारों को भूमिगत करने हेतु अनुमानित लागत के संदर्भ में आगणन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया की व्यापारी अतिक्रमण संबंधी निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें और दुकानों के सामने कूड़ेदान भी अनिवार्य रूप से रखें। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदारों को अपने बिलबोर्ड को प्रस्तवित रंग विन्यास और प्रारूप में ही लगाना अनिवार्य होगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य बाजार के सुंदरीकरण द्वारा नगर बाजार को एक आदर्श व्यवसायिक क्षेत्र के रूप में विकसित कर सकेंगे, जहां पर सभी आवश्यक सुविधाएं लोगों को उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त बाजार को एक आकर्षक रूप भी दिया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार हम जनपद के अन्य बाजारों के सुंदरीकरण हेतु एक आदर्श प्रस्तुत कर सकेंगे।

व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी के प्रस्ताव पर सहर्ष सहमति व्यक्त करते हुए, सभी निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन का आश्वासन दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, डीसी राज्य कर आर.पी. चौरसिया, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी जी.एस. यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका महराजगंज आलोक कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और व्यापार मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+