Maharajganj News: 120 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस, सामने आई यह वजह
Maharajganj Latest News Uttar Pradesh: शैक्षिक सत्र 2025-26 में नामांकन में गिरावट वाले 120 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। बीएसए ने उनसे साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण भी मांगा है।रिपोर्ट संतोष शर्मा -
जिले में कुल 1695 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में प्रत्येक वर्ष प्रवेश पर जोर दिया जाता है। विद्यालयों में प्रवेश हो रहे हैं, मगर रफ्तार सुस्त है। प्रदेश स्तर की समीक्षा में पाया गया कि जिले में पिछले सत्र की तुलना में लगभग 35 हजार कम प्रवेश हुए हैं, जिस पर उच्च स्तर से निराशा जताई जा रही है। प्रवेश को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास जारी है। हालांकि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रत्येक ब्लॉक से नामांकन में सर्वाधिक गिरावट वाले दस-दस स्कूलों के प्रधानाध्यापकों/ प्रभारी प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सपष्टीकरण उपलब्ध कराने को कहा है।

स्पष्टीकरण सन्तोषजनक न होने पर भी बढ़ेगी मुश्किल
बीएसए ने कहा है कि यदि प्रधानाध्यापकों की ओर से प्रस्तुत किए गए स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होंगे तो सम्बंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
"नामांकन में गिरावट को लेकर सर्वाधिक गिरावट वाले जिले के 120 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। सभी को बीईओ के माध्यम से स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने को कहा गया है।"
-रिद्धी पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी












Click it and Unblock the Notifications