Job In UP: उत्तर प्रदेश के इस जिले में युवाओं को मिलने जा रहा रोजगार, जल्द कर लें यह काम
Job In UP Latest News Maharajganj Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। आइए जानते हैं यह कब और कहां लगेगा?
प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी ईशान प्रकाश ने बताया कि झिनकी देवी प्राइवेट आईटीआई, आनन्द नगर, महराजगंज के प्रांगण में 31 जुलाई 2025 दिन बृहस्पतिवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है जिसमें फ्लुएंटग्रिड द्वारा आनन्द नगर जोन हेतु मीटर रीडर एवं सुपरवाइजर के पद पर चयन किया जाना है।

पात्रता हेतु शैक्षिक योग्यता इन्टरमीडीएट/आईटीआई/पालीटेक्निक एवं आयु 18 वर्ष निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी https://rojgaarsangam.up.gov.in/ पर अपना पंजीकरण कराएँ एवं अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ-साथ एक छायाप्रति लेकर उक्त तिथि को प्रातः 10.00 बजे तक झिनकी देवी प्राइवेट आईटीआई, आनन्द नगर में उपस्थित हौं।
इस सम्बन्ध में कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेन्द्र गौतम ने नवाचार करते हुए तहसील फरेंदा में जन सुनवाई उपजिलाधिकारी कक्ष के बाहर खुले बरामदे में किए जाने की शुरुआत की है। आज उपजिलाधिकारी फरेंदा ने अपने कक्ष के बाहर लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी का निर्देश है कि जनता की अधिकारियों तक पहुंच को ज्यादा से ज्यादा सुलभ किया जाए, ताकि जनता बेरोकटोक अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत करा सके।












Click it and Unblock the Notifications