महराजगंज: पत्नी की पिटाई से आहत पति पहुंचा थाने,कही यह बात
महराजगंज के सिन्दुरिया थानाक्षेत्र स्थित गांव का रहने वाला व्यक्ति अपनी पत्नी की शिकायत लेकर थाने पहुंच गया। उसने खुद को पत्नी से बचाने की पुलिस से मांग की । पति ने पुलिस से बताया कि उसकी पत्नी उसे बहुत मारती हैै और आए द
महराजगंज,22 जुलाई: महराजगंज के सिन्दुरिया थानाक्षेत्र स्थित गांव का रहने वाला व्यक्ति अपनी पत्नी की शिकायत लेकर थाने पहुंच गया। उसने खुद को पत्नी से बचाने की पुलिस से मांग की । पति ने पुलिस से बताया कि उसकी पत्नी उसे बहुत मारती हैै और आए दिन छोटी-छोटी बातों पर लड़ती है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक की पत्नी गांव में रोजगार सेवक के पद पर तैनात है। पति द्वारा पुस्तैनी संपत्ति बेचने के प्रयास की भनक जब पत्नी को लगी, तो दोनों के बीच विवाद हो गया।मामले में बात बढ़ गई, उसके बाद नाराज पति तहरीर लेकर थाने पहुंच गया। पति ने पुलिस को दी गई तहरीर में गुहार लगाई है कि पत्नी उसकी कोई बात नहीं मानती है।इतना ही नहीं आए दिन छोटी-छोटी बातों पर विवाद करती है। साथ ही मना करने पर मुझको मारती-पीटती भी है।
इस मामले में सिंदुरिया थानाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने कहा कि पति-पत्नी के इस मामले में परिवार परामर्श केंद्र द्वारा काउंसिलिंग कराई जाएगी। पति ने खुद के बचाव की मांग की है।जल्द से जल्द इस मामले का निस्तारण कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications