होली पर भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तलाशी
Mahrajganj news, महराजगंज। होली को देखते हुए भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। महराजगंज जिले से लगी सोनौली सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। नेपाल से हर आने जाने वालों की सघनता से तलाशी ली जा रही है।

इसके साथ ही सीमा के आस-पास के इलाके में पुलिस ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। होली में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। सीमा पर सीसीटीवी कैमरे की मदद से भी निगरानी रखी जा रही है। आपको बता दें कि नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर कई बार देश विरोधी तत्व इसका इस्तेमाल कर भारत में घुसपैठ कर जाते हैं। यही वजह की पुलिस और एस एस बी के जवान पूरी सीमा पर चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए है।

नारायणी नदी में छोड़े गए 40 घड़ियाल, फोटो लेने के लिए उमड़ी भीड़
महराजगंज सोहगीबरवा वन्यजीव संरक्षण प्रभाग क्षेत्र में स्थित नारायणी नदी में सोमवार को वन विभाग(टर्टल सर्वाइवल एलियांस) की संयुक्त टीम ने 40 घड़ियाल छोड़े हैं। 40 घड़ियाल के पहचान के लिए इनपर टैग लगाया गया है। वन्यजीव संरक्षण अभियान और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टीम ने जिले में यह अनूठा भेंट दिया है।












Click it and Unblock the Notifications