Maharajganj News: पिता बना हैवान, छह माह की बेटी की हत्या कर बैठा रहा उसके पास

महराजगंज के निचलौल क्षेत्र के झुलनीपुर गांव में पिता ही अपनी बेटी का कातिल बन बैठा। उसने अपनी छह माही की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है।

mrj

Mahrajganj News: महराजगंज जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसमें एक पिता ने ही अपनी बेटी की हत्या कर दी है। जिले के झुलनीपुर गांव में शुक्रवार सुबह पिता ने अपनी छह की बेटी का गला दबाकर व जमीन पर पटक कर मौत के घाट उतार दिया है। बेटी की हत्या कर पिता उसके पास बैठा रहा। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। निचलौल क्षेत्र का यह गांव नेपाल सीमा से सटे है।

जानकारी के मुताबिक, बच्ची की मां सुभावती ने पुलिस को बताया कि वह प्रतिदिन की तरह शुक्रवार भोर में सास के साथ टहलने चली गयी। कमरे में उसका पति व छह माह की बेटी सनिता सो रही थी। जब वह टहल कर आयी तो कमरे का दृश्य देख उसके होश उड़ गये। बेटी मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी थी और उसका पति बेटी के पास बैठा हुआ था। उसके पति ने बेटी की हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। सुभावती के दो बच्चे सुनील व सनिता थे। जिसमें बेटी की मौत हो गयी है।

Recommended Video

    Holi 2023: UP के Gorakhpur में बिक रही बाबा बुलडोजर वाली पिचकारी | वनइंडिया हिंदी

    Gorakhpur News: गांव के किनारे ऑटो चालक मिला इस हाल में, परिजनों के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
    क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य ने कहा कि पिता ने अपनी मासूम बेटी की हत्या कर दी है। उसकी पत्नी की तहरीर पर संबंधित धाराओं मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। किन कारणों से उसने हत्या की इसकी छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+