Gorakhpur News: गांव के किनारे ऑटो चालक मिला इस हाल में, परिजनों के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
गोरखपुर के खजनी में शुक्रवार सुबह एक ऑटो चालक का शव मिला। जिसकी चाकू मारकर हत्या की गयी थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Gorakhpur News: गोरखपुर के खजनी में शुक्रवार सुबह ऑटो चालक का शव मिला। उसकी लाश उसके ही ऑटो में थी। चालक की चाकूमार हत्या की गयी थी। सुबह ग्रामीणों ने परिजन व पुलिस वालों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की छानबीन की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, बेलभदरा गांव के राम सिंह यादव ऑटो चलाने का काम करते हैं। गुरुवार को वह ऑटो लेकर गोरखपुर आए हुए थे। रात वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनसे मोबाइल पर संपर्क करना चाहा तो उनका फोन स्विच ऑफ था। परिजनों ने समझा कि सवारी के साथ कही गए होंगे। शुक्रवार सुबह गांव के लोगों ने देखा कि उसकी ऑटो गांव के किनारे खड़ी है और राम सिंह उस पर बैठा हुआ है। लोगों ने आवाज दी पर कोई जवाब नहीं मिला। फिर लोगों ने उसेे हिलाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी खजनी अनिल कुमार सिंह व थानाध्यक्ष खजनी संजय कुमार मिश्रा पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी खजनी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि चालक के नाभी में चाकू मारा गया था, जिससे उसकी मौत हो गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की छानबीन की जा रही है।
Recommended Video



Click it and Unblock the Notifications
