Maharajganj News: त्यौहारों पर की शरारत तो खैर नहीं, डीएम ने जो कहा सुना उड जाएंगे उपद्रवियों के होश
Maharajganj Latest News Hindi Uttar Pradesh: महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा त्यौहारों को लेकर काफी सजग दिख रहे हैं जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने केलिए डीएम और एसपी ने पीस कमेटी की बैठक की इस दौरान आमजन भी मौजूद रहे डीएम ने अराजक तत्वों को खास कडी चेतावनी भी दी है यह निर्देश मुहर्रम, कांवड़ यात्रा, रक्षाबंधन सहित आगामी पर्वों के दृष्टिगत दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि महराजगंज में सभी पर्व आमतौर पर सौहार्द्र के साथ मनाए जाते हैं, लेकिन इसके बाद भी कुछ शरारती तत्वों के कारण हमेशा अशांति की आशंका बनी रहती है। ऐसे में समाज की भी जिम्मेदारी बनती है कि अराजक तत्वों की पहचान कर उनके बारे में सूचना दें साथ ही उन्हें हतोत्साहित करने का काम भी करें समाज को आगे ले जाने की जिम्मेदारी युवाओं पर विशेष है। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे आपको और आपके परिवार को कठिनाई का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि परिवार के वरिष्ठ सदस्य भी देखें कि उनका बच्चा असमाजिक कार्यों में तो संलिप्त नहीं हो रहा है। असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को जुलूस आयोजकों से लिखित में समय, आयोजक का नाम और मोबाइल नंबर लेने का निर्देश दिया। कहा कि कोई भी पक्ष गैरपरम्परागत कार्यक्रम का आयोजन कदापि न करे। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी ऐसे कार्यक्रमों की अनुमति न देने का निर्देश दिया।












Click it and Unblock the Notifications