Maharajganj News: स्वच्छता को लेकर डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों को दिए यह निर्देश, जानिए क्यों है जरूरी?
DM Maharajganj Anunay Jha Latest News Hindi Uttar Pradesh: जिलाधिकारी महराजगंज अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर जिले में स्वच्छता अभियान से जुड़े कार्यों का हाल जाना, साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
UP News: राजस्व, चिकित्सा सहायता सहित इन समस्याओं के साथ जनता दरबार पहुंचे फरियादी, सीएम ने दिए खास निर्देश
जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि स्वच्छता का जीवन में बहुत महत्व है। स्वच्छता ही स्वस्थ्य शरीर का निर्माण करती है। स्वच्छता से कई संक्रामक रोगों से बचा जा सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति से अपील करता हूं कि अपने घर में, गांव में, शहर में ,सभी जगहों पर स्वच्छता बनाए रखे। ये हम सभी के हित में है।

जिलाधिकारी ने महराजगंज के समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि, प्रत्येक माह में ब्लॉक सैनिटेशन कमेटी की बैठक अवश्य की जाए। स्वच्छता के हर बिंदुओं को गंभीरता से लिया जाए।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी , जिला पंचायत राज अधिकारी , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम, समस्त जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण आदि जनपद स्तरीय अधिकारी गण मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications