CBSE 10th, 12th Result 2024: महराजगंज के इन होनहारों ने परीक्षा में लहराया परचम, देखें पूरी लिस्ट

CBSE 10th, 12th Result 2024 News Maharajganj: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के छात्रों ने इस परीक्षा में परचम लहराया है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के घोषित हुए परिणाम के बाद नगर के डिवाइन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। हाईस्कूल में सृष्टि सिंघानिया ने 91.6 प्रतिशत व इंटर में आशुतोष कुशवाहा ने 94 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल को टॉप करने में सफलता पाई।

प्रधानाचार्य आलोक रंजन त्रिपाठी ने बताया कि इंटर में शोएब आलम ने 90.8 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा व आलोक वर्मा ने 89.4 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। आर्यन सिंह ने 88.2, अर्पिता ने 87.4, अलीशा खान ने 86.8, साक्षी पांडेय ने 86.4, आलोक सिंह व आर्यन मोदनवाल ने 85 एवं तौफीक सिद्दीकी ने 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। हाईस्कूल में रितेश यादव ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।

maharajganj

CBSE Board Result 2024:नोएडा की सुरभि ने 12वीं में किया टॉप, बताया कैसे आए 99.2%
प्रधानाचार्य ने उपस्थित मेधावियों को मिठाई खिलाकर प्रोत्साहित करते हुए कहा कि परिणाम शिक्षकों व बच्चों के बेहतर प्रयास से ही सम्भव हुआ है। भविष्य में भी वे इसी सोच के साथ आगे बढ़ेंगे ऐसा उन्हें विश्वास है। इस दौरान उप प्रधानाचार्य विवेक रंजन, सिद्धार्थ पांडेय, अम्बरीष, राजेश, ब्रजेश, आलोक, अनुप्रिया, अनु, प्रियंका समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

प्रतिभा पटेल व श्रीनारायण हरि मिश्रा बने नवोदय के टॉपर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सोमवार को हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। नवोदय विद्यालय में हाईस्कूल में श्रीनारायण हरि मिश्रा ने 95.5 प्रतिशत एवं इंटर में प्रतिभा पटेल ने 90.2 प्रतिशत अंक पाकर टॉप किया।

प्राचार्य डॉ. राकेश राय ने बताया कि हाईस्कूल में कुल 80 विद्यार्थी पंजीकृत व सभी उत्तीर्ण रहे। श्रीनारायण हरि मिश्रा ने 95.5, दीपक प्रजापति ने 94.83, मिताली निगम ने 94.17, नेहा अग्रहरी ने 94, अनुष्का सिंह ने 93.17, सिद्धि व आदित्य वरुण ने 93, अमित यादव व आर्यन कुमार ने 92.83 एवं रागिनी विश्वकर्मा ने 92.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इन्टर में कुल 70 विद्यार्थी पंजीकृत थे वे सभी उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के शिवांश वर्मा ने 89.8, मंटू चौरसिया ने 89.6, अमर चौधरी व आर्यन गुप्ता ने 89.4, कनिष्क शर्मा ने 89, रुद्र देव पांडेय ने 88.8, अरविंद कन्नौजिया व निधि ने 87.8,हृदयेश ने 87.6 एवं अविनाश मणि त्रिपाठी ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
विद्यार्थियो के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शिक्षक प्रदीप शर्मा, हरिवंश चौरसिया, अमिताभ सिंह समेत अन्य ने प्रसन्नता भी जताई है।

96.4 प्रतिशत अंक पाकर शिवम ने सेंट जोसेफ को किया टॉप

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के परिणाम के जारी होने के बाद सेंट जोसेफ स्कूल के विद्यार्थी भी हर्षित दिखे। विद्यार्थी शिवम मद्धेशिया ने 96.4 प्रतिशत अंक पाकर हाईस्कूल में स्कूल को टॉप किया।
प्रबंधक सीजे थॉमस ने बताया कि हाईस्कूल में अध्ययनरत सभी 121 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 93 प्रतिशत अंक पाकर शब्बू खान ने दूसरा व परिधि मोदी ने 92.2 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रियांशु पटेल ने 92, बृजेश चौधरी ने 91.8, अविनाश रौनियार ने 91.4, सर्वेश यादव ने 91.2, पीयूष विश्वकर्मा ने 91, अभय पटेल व राजन वर्मा ने 90.8 एवं सुधांशु पटेल ने 90 प्रतिशत अंक पाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रबंधक ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें बधाई देते हुए भविष्य के लिए अपनी तैयारियों को और मजबूत बनाने को कहा। इस दौरान विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+