CBSE Board Result 2024:नोएडा की सुरभि ने 12वीं में किया टॉप, बताया कैसे आए 99.2%
CBSE बोर्ड की ओर से आज 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस बार नोएडा कि सुरभि मित्तल ने देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। वह एमिटी स्कूल में पढ़ती थीं, उन्होंने 12वीं की परीक्षा में 99.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
सुरभि ने 12वीं की परीक्षा ह्युमैनिटीज में दी थी। सुरभि ने अपनी सफलता की कहानी को साझा करते हुए कहा कि वह रोज 6-7 घंटे पढ़ाई करती थीं। इसके लिए उन्होंने अपने दादाजी से प्रेरणा ली थी। सुरभि की सफलता से उनके दादा जी सबसे ज्यादा खुश हैं।

सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में इस बार 18 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। सीबीएसई बोर्ड की ओर से आज नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस साल छात्रों के पास फीसदी की बाद करें तो यह 87.98 रहा है। लड़कों की तुलना में 6.40 फीसदी लड़कियों का रिजल्ट बेहतर रहा है।
इस वर्ष केरल के तिरुवनंतपुरम का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा है। यहां सबसे ज्यादा 99.91 फीसदी छात्र सफल रहे हैं। वहीं दूसरे पायदान पर विजयवाड़ा है जहां का रिजल्ट 99.04 फीसदी रहा है। तीसरे पायदान पर चेन्नई है जहां 98.47 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है।
सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। आप बोर्ड की वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाए और रोल नंबर, जन्मतिथि के साथ अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट पर आपको डायरेक्ट लिंक भी मिल जाएगा, जहां आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आप रिजल्ट को डाउनलोड करके इसे प्रिंट भी करा सकते हैं। साथ ही भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
बता दें कि आज सीबीएससी बोर्ड ने पहले 12वीं के नतीजे घोषित किए, उसके कुछ देर बाद 10वीं के नतीजों की भी घोषणा कर दी। इस बार 10वीं की परीक्षा में 93.60 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications