New Year 2023 : शानदार तरीके से मनाना है नया साल तो महराजगंज के इन जगहों की करें सैर

नए साल पर आप महराजगंज के इन सुदंर जगहों की सैर कर सकते हैं।यहां स्थित सोहगीबरवां वन्य जीव अभ्यारण्य पर्यटकों को रोमांच से भर देता है।

mrj

Mahrajganj Tourist Places: अगर आप नए साल में महराजगंज घूमने की तैयारी कर रहे हैं तो यहां के कुछ खास जगहों के बारे में आप जान लिजिए जो आपकी यात्रा को रोमांच से भर देंगे। जंगल सफारी से लेकर नदियों के सुदंर तट,पार्कों से लेकर प्रसिद्ध मंदिर सभी को आप देख सकते है। यहां के कुछ प्रसिद्ध घूमने लायक जगहों में सोहगी बरवा वन्यजीव अभ्यारण,दर्जीनिया मगरमच्छ संरक्षण केंद्र,सोनाडी देवी मंदिर,अदरौना देवी का मंदिर,पंचमुखी शिव मंदिर सहित कई स्थल हैं।

सोहगी बरवा वन्यजीव अभ्यारण सोहगी बरवा वन्यजीव अभ्यारण यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। इस अभ्यारण्य में जंगल सफारी का भी मजा लिया जा सकता है। यह बिहार व नेपाल की सीमा से लगा हुआ है।इस प्रकार के जंगली जीव, तरह-तरह के पेड़ पौधे प्रकृति का बेहद सुदंर रुप प्रस्तुत करते हैं। बाघ,हाथी,हिरन जैसे जानवर आप यहां देख सकते हैं। गंडक और नारायणी नदियों के बहने की मंद आवाज यहां लोगों को एक शांति का अहसास कराती है। नए साल में जश्न मनाने का बेहतर विकल्प है।

दर्जीनिया मगरमच्छ संरक्षण केंद्र
दर्जीनिया मगरमच्छ संरक्षण केंद्र भी पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है। यहां की दर्जीनिया झील का नजारा अद्भुत व मन को मोह लेने वाला होता है। यहां पर मगरमच्छों का संरक्षण भी किया जा सकता है। यहां पर वॉच टावर बना हुआ है जिससे दूर-दूर के दृश्य देखें जा सकते हैं।

सोनाडी देवी मंदिर
सोनाडी देवी मंदिर महाराजगंज के चौक बाजार में स्थित है। यह मंदिर सोनाडी देवी को समर्पित है। जंगल से घिरे इस पूरे मंदिर परिसर का दृश्य बेहद मनमोहक होता है।

अदरौना देवी का मंदिर
अदरौना देवी मंदिर महाराजगंज के फरेंदा तहसील में स्थित है। यह मंदिर पवह नदी के किनारे बना हुआ है। इस मंदिर की स्थापना पांडवों द्वारा की गयी मानी जाती है।यहां अर्जुन ने अदरौना देवी की आराधना की थी।
इसे लेहड़ा देवी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

प्राचीन शिव मंदिर कटहरा
यह प्राचीन शिव मंदिर महाराजगंज के कटहरा गांव में स्थित है।यहां गर्भ गृह में प्राचीन शिवलिंग है।पूरे प्रांगण का दृश्य आकर्षक एंव रोमांच से भर देने वाला है।

पंचमुखी शिव मंदिर
पंचमुखी शिव मंदिर महाराजगंज के निचलौल तहसील में इटाहिया गांव में स्थित है। यह एक प्राचीन शिव मंदिर है।यह लोगों की आस्था का प्रमुख केन्द्र हैं।

दुर्गा मंदिर
यह दुर्गा मंदिर महाराजगंज मुख्य कस्बे में स्थित है। यहां प्रत्येक माह में लोगों की भारी भीड़ रहती है।

राम मनोहर लोहिया पार्क
राम मनोहर लोहिया पार्क महराजगंज मुख्य शहर में स्थित है। यहां स्थित झील आकर्षण का केंद्र होती है। सुन्दर प्राकृतिक नजारा यहां देखा जा सकता है।

बोकड़ा माता मंदिर
बोकडा माता मंदिर महाराजगंज का एक प्रसिद्ध मंदिर है। महराजगंज से फरेंदा की तरफ जाने पर अंदर जंगल में यह मंदिर स्थित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+