ठंड में साइलेंट अटैक से बचाएगा योग, इस आसन को करने से होगा फायदा

मध्य प्रदेश के साथ-साथ देशभर में सर्द हवाओं का प्रकोप है, जहां लगातार बढ़ रही सर्द हवाओं की रफ्तार अब स्वास्थ्य पर सीधा असर डाल रही है। यही कारण है कि, लगातार बढ़ती सर्द हवाओं के बीच सेहत का ध्यान सभी रखना चाहते हैं।

सर्दी के मौसम में सामान्य तौर पर साइलेंट अटैक के मामलों में वृद्धि होती है, जहां शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरह से नहीं हो पाने के चलते हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती है। वहीं इसके लिए योगासन एक बेहद आवश्यक तरीका हो सकता है, जहां अलग-अलग आसन के जरिए साइलेंट अटैक से बचा जा सकता है।

Indore

आयुर्वैदिक डॉक्टर पुरुषोत्तम यादव बताते हैं कि, ठंड के मौसम में सूर्य नमस्कार करना बेहद फायदेमंद होता है। 12 स्थिति में हम अपने शरीर को लचीला बना लेते हैं। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक हो जाता है। सूर्य नमस्कार के साथ ही सर्दी के दिनों में प्राणायाम करना चाहिए। सर्दी के दिनों में कपाल भारती, अनुलोम विलोम के साथ-साथ भस्त्रिका प्राणायाम अधिक देर तक करने से हमारे लंग्स मजबूत हो जाते हैं। पूरे शरीर से अपान वायु बाहर निकल जाती है, और शुद्ध वायु शरीर में प्रवेश कर लेती है।

आयुर्वैदिक डॉक्टर पुरुषोत्तम यादव बताते हैं कि, सर्दी के मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भारतीय परंपरा के अनुसार तुलसी, अदरक, हल्दी का सेवन करना चाहिए। दूध में हल्दी मिलाकर ली जाए तो फायदा होता है। ठंडी तासीर के खानपान के सेवन से बचना चाहिए। इन दिनों में हमारी प्राचीन परंपरा के अनुरूप ज्वार और बाजरे का सेवन ज्यादा करना चाहिए। मूंग की दाल और हरी सब्जियों के सेवन से भी फायदा मिलेगा।

लगातार बढ़ रही सर्द हवाएं

हाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मौसम ठंडा हो चुका है, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी मौसम का बदलाव देखने मिल रहा है।

मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और अलीराजपुर जैसे संभागों में सर्द हवा धीरे-धीरे बढ़ती चली जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह से सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने की संभावना जताई है।

ये भी पढ़े-सरकारी योजनाओं के लिए मिल रहा लोन, कैसे कर सकते हैं आवेदन, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+