मुम्बई से बिहार जा रहे मजदूर खाना के लिए भिड़े, ट्रेन के डिब्बे में जमकर चले लात घूंसे

सतना। लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही स्पेशल ट्रेन में जमकर लात घूंसे चले हैं। मजदूर खाने के लिए एक-दूसरे से भिड़े गए। हुआ यूं कि मुंबई के कल्याण रेलवे स्टेशन से श्रमिक एक्सप्रेस बिहार के 12 सौ मजूदरों को लेकर मंगलवार को दानापुर के रवाना हुई थी। सतना रेलवे स्टेशन पर मजदूरों के बीच खाने के पैकेट को लेकर कहासुनी हो गई है।

Workers going from Mumbai to Bihar clashed for food on Satna Railway Station

विवाद इतना बढ़ गया कि दर्जनों मजदूर एक-दूसरे पर टूट पड़े और बेल्ट से मारपीट करने लगे। कई मजदूर घायल भी हो गए। मामला बढ़ता देख जीआरपी ने बोगियों के बाहर से लाठी भांजनी शुरू कर दी, तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ। बता दें कि मजदूरों को खाने-पीने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए सतना रेलवे स्टेशन पर उनके खाने का इंतजाम किया था।

जब ट्रेन यहां पहुंची तो मजदूरों को खाने के पैकेट बांटे जाने लगे। इसी दौरान कुछ मजदूर आपस में भिड़ गए। कई दिन से भूखे होने पर जब उन्हें खाना दिखा तो उनके सब्र का बांध फूट पड़ा। हालांकि सतना जीआरपी प्रशासन ने इस मामले में किसी भी मजदूर के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की है। न ही किसी को मारा-पीटा। मजदूरों से समझाइश के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। मजदूरों के बीच हुई मारपीट के कारण ट्रेन काफी देर तक स्टेशन पर खड़ी रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+