मां का दर्द, मेरी बेटी को 2 लाख में सहेली के ब्वॉयफ्रेंड ने बेच दिया

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर में चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादी-शुदा महिला को 2 लाख रुपए में बेचकर उसकी जबरन शादी करवा दी गई। उसके भरोसे को उसकी सहेली और उसके ब्वॉयफ्रेंड ने तोड़ा। महिला अपनी सहेली पर भरोसा करने उसके प्रेमी के साथ शादी में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचीं, लेकिन सहेली और उसके प्रेमी ने उसे एक अनजान शख्स के हाथों बेच कर उसकी जबरन शादी करवा दी।

 Married Women sold in 2 Lakh in Indore, forcefully married with unknow man

मामला आजाद नगर का है। लड़की की मां ने पुलिस से शिकायत की है। मां ने अपनी बेटी की सहेली निकिता और उसके प्रेमी गोलू पर आरोप लगाया है कि दोनों ने मिलकर उसकी बेटी को 2 लाख रुपए में बेच दिया। लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि गोलू निकिता, ज्योति, प्रदीप और काका, काकी नाम के अपराधियों ने उसकी बेटी को बेचकर उसकी जबरन शादी करवा दी। पीड़ित लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि इन आरोपियों का काम लड़कियों को बेचने का है।

महिला ने बताया कि उनकी गैरमौजूदगी में निकिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी बेटी को बहलाफुसला कर उज्जैन लेकर गई और वहां बाकी के लोगों के साथ मिलकर उसकी बेटी को 1 लाख 8 हजार रुपए में एक पाटीदार के हाथों में बेच दिया। पीड़िता की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने रतलाम के एक गांव से लड़की को बरामद कर लिया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+