MP News: तीज के दिन हैवान बना पति, पत्नी पर चाकू से किया हमला; मरने तक दिए 50 जख्म

Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के कोलारस अनुविभाग की बदरवास में रहने वाली एक 38 साल की महिला की उसके पति ने तीज वाले दिन हत्या कर दी है।

जानकारी अनुसार आरोपी पति अपनी पत्नी की हत्या कर सीधे थाने पहुंच गया और बोला मैने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि महिला के शरीर में लगभग 50 बार चाकू मारा गया है। जिससे उसकी वारदात स्थल पर ही मौत हो गई।

Shivpuri wife murder

वारदात से पहले शुक्रवार को जब मुरारी जाटव अपने घर पर आया, उस समय पत्नी छोटी बाई घर पर अकेली थी। छोटा बेटा स्कूल गया था और बेटी स्कूल की ओर से कबड्डी खेलने के लिए शिवपुरी गई थी। पति पत्नी दोनों घर पर अकेले थे।

दोपहर में दोनों में किसी बात पर विवाद हो गया। पति ने गुस्से में छोटी बाई को चाकू मारने शुरू कर दिए और तब तक नहीं रूका जब तक उसकी जान नहीं चली गई। बताया जा रहा है कि मुरारी ने अपनी पत्नी में 50 से अधिक चाकू मारे है।

मुरारी जाटव ने अपनी पत्नी को मारने के बाद हाथ-पैर साफ किया। इसके बाद झोलाछाप डॉक्टर के पास गया और हाथ में चोट लगने के कारण हाथ में पट्टी करवाकर थाने पहुंच गया। थाने पहुंचकर आरोपी पति ने हत्या की बात कबूल कर ली और कहा कि मैंने अपनी पत्नी का मर्डर किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मुरारी का दो कमरों का मकान है और उसके एक कमरे में उसकी पत्नी की खून से सनी लाश पड़ी हुई है।

बुन्देल सिंह जाटव बिजरौनी गांव हाल निवासी बदरवास के वार्ड क्रमांक 7 अंबेडकर कॉलोनी में साक्षी गार्डन में रहता था। मुरारी जाटव की पत्नी छोटी बाई अपने तीन बच्चों को लेकर बदरवास ही रहती थी। इस परिवार का बड़ा बेटा बाहर काम करता था और छोटा बेटा ओर बेटी पढाई कर रहे थे। मुरारी अपने गांव में रह कर खेती का काम करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+