'PM मोदी ने लिया बदला....', शिवराज सिंह के CM ना चुने जाने के बाद वायरल हुआ ये वीडियो, जानिए क्यों?

Shivraj Singh Chouhan Video Viral: अपने फैसले से हमेशा लोगों को चौंकाने वाली भाजपा ने सोमवार को भी जनता को उस वक्त चौंकाया, जिस वक्त उसने मध्य प्रदेश के नए मुखिया के नाम का ऐलान किया। इस बार पार्टी ने शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव को राज्य का सिंहासन सौंपा है।

Shivraj Singh Chouhan

मोहन यादव का नाम इसलिए भी हैरान करने वाला था क्योंकि उनका नाम ना तो सीएम रेस में था और ना ही सीएम के नाम की घोषणा से पहले नेताओं का जो फोटो सेशन हुआ था, उसमें वो बढ़चढ़कर हिस्सा लेते दिखे थे।

शिवराज सिंह चौहान ने खुद मोहन यादव का नाम पुकारा

हालांकि शिवराज सिंह चौहान ने खुद ही सीएम पद के लिए मोहन यादव का नाम पुकारा और उन्हें सत्ता का हस्‍तांतरण करके अपना फर्ज निभाया। उन्होंने मुस्कुराकर मोहन यादव के सिर पर हाथ रखा और बधाई दी तो वहीं उसके जवाब में मोहन यादव ने भी शिवराज सिंह के पैर छूए।

पार्टी हाईकमान का फैसला मान्य

फिलहाल शिवराज सिंह के सीएम ना बननेसे उनके समर्थकों को भी धक्का लगा है लेकिन वो खुलकर कुछ भी नहीं कह रहे और यही कह रहे हैं कि पार्टी हाईकमान का फैसला मान्य है।

शिवराज सिंह चौहान का पुराना वीडियो वायरल

लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर शिवराज सिंह चौहान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो और पीएम मोदी एक मंच पर साथ में बैठे हैं और तभी चुपके से वो अपनी जेब से कुछ निकालकर खाने लगते हैं और तभी पीएम मोदी उनकी ओर घूम जाते हैं क्योंकि मंच पर शिवराज सिंह चौहान का नाम संबोधन के लिए बुलाया जा रहा होता है। शिवराज सिंह खुद चौंक जाते हैं और इधर-उधर देखने लगते हैं।

'पीएम मोदी ने लिया शिवराज सिंह से बदला...'

इस वीडियो पर लोगों ने काफी फनी कमेंट किए हैं और जमकर मजे लिए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि 'पीएम मोदी ने लिया बदला , उन्हें खाने के नहीं दिया था ना इसलिए उन्होंने सीएम नहीं बनाया'।

' ना खाऊंगा ना खाने दूंगा... पीएम ने इसलिए नहीं बनाया सीएम'

तो एक ने लिखा कि ' ना खाऊंगा ना खाने दूंगा... पीएम ने इसलिए ही शिवराज सिंह को सबक सिखा दिया', तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'अब पता है मोदी जी का मामा जी से भरोसा कहां उठा ?' तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि ' जब आपका दोस्त खाने की चीज आपसे शेयर ना करें तो ऐसा ही होता है।'

ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

कुल मिलाकर शिवराज सिंह चौहान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि ये वीडियो 11 अक्टूबर 2023 में उज्जैन में हुए महाकाललोक के लोकार्पण का है। उस वक्त भी ये वीडियो काफी वायरल हुआ था और लोगों ने उस वक्त भी वीडियो पर काफी मजे लिए थे।

एमपी में शिव का 'राज' खत्म, मोहन राज शुरू

आपको बता दें कि भले ही एमपी में शिव का राज खत्म हो गया लेकिन वो एमपी की सियासत का बड़ा चेहरा रहे हैं। वो मध्‍यप्रदेश मे सबसे लम्‍बे समय तक मुख्‍यमंत्री के रूप मे कार्यभार संभालने वाले पहले मुख्‍यमंत्री है।

पहली बार सीएम की कुर्सी 2005 को संभाली थी

उन्होंने पहली बार सीएम की कुर्सी 29 नवंबर 2005 को संभाली थी। उन्होंने 13 वर्ष 17 दिन का सीएम का कार्यभार संभाला और चार बार सीएम पद की शपथ ली थी। वो बीजेपी के उन शीर्ष नेताओं में शामिल हैं, जो कि सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उम्मीद की जा रही है कि उन्हें अब पार्टी में कोई बड़ा पद मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+