Damoh News: कौन है नौशाद खान? जिस पर नाबालिग से छेड़छाड़ का है आरोप, बीजेपी ने दिग्विजय सिंह को बताया गुरु
एमपी में जहां कांग्रेस की नारी सम्मान योजना का हल्ला है, तो वहीं दमोह में यूथ कांग्रेस नेता नौशाद खान ने जमकर किरकिरी कराई हैं। नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में नौशाद को अरेस्ट किया गया।

Who is Naushad Khan: मध्य प्रदेश के दमोह में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले नौशाद खान का मामला तूल पकड़ता जा रहा हैं। पुलिस पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर नौशाद को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बीजेपी ने जब उसकी कुंडली उजागर की तो कई दिग्गज नेताओं से उसका कनेक्शन सामने आया हैं।
मध्य प्रदेश बीजेपी ने नौशाद खान की कांग्रेस के कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी की तस्वीरों के साथ एक वीडियो भी जारी किया हैं। जिसमें आरोप लगाया गया हैं कि नौशाद पीसीसी चीफ कमलनाथ की छत्र-छाया में पल रहा था। यह उसी कांग्रेस का नेता है जो कैमरे के सामने नारी सम्मान का ढोंग कर रही हैं।
पहले जानिए क्यों अरेस्ट हुआ नौशाद खान?
दरअसल दमोह की रहने वाली 14 साल की नाबालिग लड़की ने नौशाद पर सरेराह छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बताया गया कि 31 मई की भरी दोपहरी में इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब नाबालिग अस्पताल जा रही थी।

आरोप है कि कचहरी के नजदीक शख्स नाबालिग का पीछा करने लगा। जिससे घबराकर लड़की बस स्टेंड की ओर पैदल जाने लगी। लेकिन नौशाद स्कूटी से वहां भी पहुंच गया। फिर वह अस्पताल की ओर जाने लगी। गेट के पास पहुंचा और फिर वही भी उसने बुरी नीयत रखते हुए गाड़ी पर बैठने का इशारा किया।

लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
डरी-सहमी नाबालिग को परेशान होता वहां मौजूद दीपक नेमा और सत्यम चौरसिया ने देख लिया। जिसके बाद नौशाद को लोगों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। लड़की की शिकायत पर पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया हैं। पुलिस आरोपी से अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है।

कौन है नौशाद?
नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में अरेस्ट नौशाद यूथ कांग्रेस का नेता बताया जा रहा हैं। बर्तमान में वह किसी पद पर नहीं है, लेकिन पहले वह कई पदों पर रह चुका हैं। बीजेपी ने नौशाद को लेकर कई गंभीर आरोप भी लगाये हैं। कांग्रेस विधायक अजय टंडन का करीबी बताया जा रहा हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि शहर में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के पहुंचने पर नौशाद उनके साथ ही रहता था।

'आइटम-टंच माल' कहने वाले गुरु
उधर इस मामले को नारी सम्मान योजना से जोड़ते हुए बीजेपी ने कांग्रेस पर जोरदार हमले कर रही है। प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा कि महिलाओं को टंच माल कहने वाले दिग्विजय सिंह नौशाद के गुरु है। इसी तरह दूसरे बड़े कांग्रेसी नेताओं के संरक्षण में ऐसे लोगों को पालने का आरोप भी लगाया है। हालांकि इस मामले स्थ्यानीय कांग्रेस के बड़े नेता बयान देने से बचते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications