कौन हैं IPS कैलाश मकवाना? जिन्‍होंने बताया अकेले पुलिस क्‍यों नहीं रोक सकती रेप की घटनाएं

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में लगातार रेप की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। विधानसभा के पिछले सत्र के दौरान, राज्य सरकार ने सदन में खुलासा किया गया था कि वर्ष 2024 में प्रतिदिन बलात्कार के 20 मामले दर्ज किए जा रहे हैं। राज्य के गृह विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2020 में बलात्कार के 6,134 मामले दर्ज किए गए थे। 19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ये संख्या 2024 में बढ़कर 7,294 हो गई। इस खुलासे के बाद अब मध्‍य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना का राज्‍य मे रेप की बढ़ती घटनाओंं को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। जिसके बाद मीडिया में उनका बयान सुर्खियों में छाया हुआ है।

दरअसल, रविवार को डीजीपी कैलाश मकवाना ने बलात्कार के बढ़ते मामलों को इंटरनेट, पोर्नोग्राफी, मोबाइल फोन और शराब से जोड़ा है, और इन्हें प्रमुख कारक बताया है। डीजीपी मकवाना ने कहा कि अकेले कानून और पुलिस बलात्कार की घटनाओं को नहीं रोक सकती उन्होंने मोबाइल फोन और इंटरनेट के माध्यम से पोर्नोग्राफी की आसान पहुंच के कारण समाज में नैतिकता में गिरावट का हवाला दिया।

mp dgp

उज्जैन में एक समीक्षा बैठक के बाद शनिवार को मीडिया से बात करते हुए डीजीपी कैलाश ने कहा, "जिस तरह से इंटरनेट पर पोर्नोग्राफी परोसी जा रही है, उससे बच्चों के दिमाग विकृत हो रहे हैं।" उन्होंने कहा कि यौन अपराधों में वृद्धि के लिए कई कारक योगदान कर रहे हैं।

पुलिस अकेले इससे नहीं निपट सकती

मकमाना ने कहा, "बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के पीछे कई कारण हैं। मुझे लगता है कि इसमें इंटरनेट, मोबाइल फोन, अश्लील सामग्री की उपलब्धता और शराब शामिल हैं।" उन्होंने आगे कहा, "आज, मोबाइल फोन के माध्यम से, कोई कहीं से किसी और से जुड़ रहा है। समाज में नैतिकता में गिरावट के कई ऐसे कारण हैं। पुलिस अकेले इससे नहीं निपट सकती।"

'इंटरनेट पर अश्लील सामग्री बच्चों के दिमाग को विकृत कर रही है'

मकवाना ने घरों में निगरानी और मार्गदर्शन की कमी की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा, "बच्चे पहले शिक्षकों और परिवार के सदस्यों की बात सुनते थे, लेकिन आज घर में कोई भी एक-दूसरे पर नजर रखने में सक्षम नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "अब सभी सीमाएँ टूट रही हैं।" डिजिटल एक्सपोजर के प्रभाव को दोहराते हुए उन्होंने कहा, "जिस तरह से इंटरनेट पर अश्लील सामग्री परोसी जा रही है, वह निश्चित रूप से उनके (बच्चों के) दिमाग को विकृत कर रही है। यही कारण है कि ये घटनाएं हो रही हैं।"

कौन हैं आईपीएस कैलाश मकवाना?

वरिष्ठ आईपीएस कैलाश मकवाना एमपी ने नवंबर 2024 को मध्‍यप्रदेश में डीजीपी का पदभारत संभाला था। 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी कैलाश की नियुक्ति 30 अगस्त 1988 को हुई थी। मकवाना की गिनती राज्‍य के तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारियों में होती है। 2022 में कैलाश मकवाना को विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त में महानिदेशक नियुक्‍त किया गया था। जब मकवाना पुलिस स्‍थापना के लोकायुक्‍त थे तब उन्‍होंने एक आईएफएस और आईएएएस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्‍टाचार को केस दर्ज किया था। मकवाना पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+