Indore Cartoonist: कौन है कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय? RSS और PM मोदी पर कार्टून बनाना पड़ा भारी
Indore Cartoonist: इंदौर के रहने वाले कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय के खिलाफ मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस और भगवान शिव को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करनेके आरोप में मामला दर्ज किया है। समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, यह कार्रवाई बुधवार (21 मई) रात लसूड़िया थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता विनय जोशी, ने आरोप लगाया कि मालवीय द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए कार्टून 'आपत्तिजनक', अश्लील और अशोभनीय हैं। उन्होंने कहा कि इन पोस्ट्स का उद्देश्य हिंदू धार्मिक भावनाओं को आहत करना और आरएसएस की छवि को नुकसान पहुंचाना है।
इन मामलों में केस दर्ज
हेमंत मालवीय पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा
- 196 (सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना)
- 299 (धार्मिक भावना भड़काना)
- 352 (मानहानि और अपमान से संबंधित)
- आईटी एक्ट की धारा 67A (इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अश्लील सामग्री साझा करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Who is Hemant Malviya कौन हैं हेमंत मालवीय?
हेमंत मालवीय इंदौर निवासी एक कार्टूनिस्ट, कलाकार और वेडिंग डेकोरेटर हैं। उनकी पहचान मुख्य रूप से राजनीतिक व्यंग्य (Political Satire) और समसामयिक मुद्दों पर टिप्पणियों के लिए सोशल मीडिया पर बनी है।
हेमंत मालवीय की सफाई
वहीं इस मामले मे केस दर्ज होने के बाद हेमंत मालवीय ने The Indian Express से बातचीत में कहा, 'मैं एक कलाकार हूं और मेरे सभी कार्टून काल्पनिक पात्रों पर आधारित होते हैं। किसी भी जीवित व्यक्ति से समानता केवल संयोग है। उन्होंने कहा कि उन्हें उनके प्रशासन और व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले कार्टूनों के लिए टारगेट किया जा रहा है। उनके फेसबुक पेज पर लगभग 40,000 फॉलोअर्स हैं और वे अक्सर राजनीतिक व्यंग्य और समसामयिक मुद्दों पर पोस्ट करते रहते हैं।
पहले भी विवादों में रहे हैं
2022 में उत्तराखंड पुलिस ने बाबा रामदेव के कथित आपत्तिजनक पोस्टर के मामले में उन पर केस दर्ज किया था। पीएम मोदी की माता के निधन के बाद की गई पोस्ट को लेकर भी इंदौर पुलिस ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। हेमंत का दावा है कि इन मामलों में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल हो चुकी है और उन्होंने कभी भी प्रधानमंत्री की माता के खिलाफ कुछ नहीं कहा।
ये भी पढ़ें कार्टून में इजरायली पीएम नेतन्याहू को दिखाया 'सूअर', कार्टूनिस्ट को चुकानी पड़ी कीमत












Click it and Unblock the Notifications