तमिलनाडु: मुख्यमंत्री का कार्टून बनाने पर कार्टूनिस्ट गिरफ्तार, एक पूरे परिवार के आत्मदाह के लिए उन्हें बताया था जिम्मेदार
चेन्नई। तमिलनाडु क्राइम ब्रांच ने एक स्वतंत्र कार्टूनिस्ट जी बाला को गिरफ्तार किया है। तिरुनेलवेली में रहने वाले जी बाला ने जिला प्रशासन और मुख्य मंत्री इडापडी के पलानिस्वामी की आलोचना वाला एक कार्टून बनाया था। फेसबुर पर जी बाला के करीब 65 हजार फॉलोअर्स हैं और उनके पॉलिटिकल कार्टून सोशल मीडिया पर चर्चा का एक अच्छा जरिया होते हैं। जिस कार्टून की वजह से रविवार सुबह जी बाला को गिरफ्तार किया गया उसमें उन्होंने एक पूरे परिवार की आत्महत्या के लिए जिला कलेक्टर, तिरुनेलवेली के पुलिस कमिश्नर और मुख्य मंत्री को जिम्मेदार ठहराया था। आपको बता दें कि इस परिवार ने तिरुनेलवेली कलेक्टर के कार्यालय के सामने ही दो सप्ताह पहले खुद को आग लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

इस परिवार ने सूदखोरी को लेकर आत्महत्या की थी। परिवार एक साहूकार से कथित रूप से परेशान था। इसी के चलते एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और दो बच्चों ने तिरुनेलवेली कलेक्ट्रेट के सामने ही आत्मदाह कर लिया था। इसके बाद 26 अक्टूबर को यह कार्टून वेबसाइट पर अपलोड किया गया था। पुलिस के अनुसार तिरुनेलवेली की एक पुलिस टीम ने बाला को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया है।
जी बाला को तिरुनेलवेली जिला कलेक्टर संदीप नंदूरी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। तिरुनेलवेली में ही एक मजदूर पी इसाकिमुथु ने एक साहूकार से कर्ज लिया था और पैसे लौटाने पर उस पर साहूकार की तरफ से कथित तौर पर दबाव बनाया गया था। आपको बता कि इससे पहले 2012 में कानुपर के कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी को भी विवादित कार्टून बनाने के लिए गिरफ्तार किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications