देखिए एमपी का स्विटजरलैंड! बेइंतहा खूबसूरत, सरसी आइलैंड एक बार गए तो आने का मन नहीं करेगा
MP News: मैहर जिले के बाणसागर डूब क्षेत्र में स्थित सरसी टापू को अब पर्यटकों के लिए एक प्रमुख स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका नाम सरसी आइलैंड है और यहां आने वाले पर्यटकों को यह मालदीव, लक्षद्वीप आइलैंड की तरह पर्यटकों को महसूस कराता है।
रामनगर और ब्योहारी के बीच स्थित इस टापू को पर्यटन विभाग द्वारा आइलैंड के रूप में तैयार किया गया है। यहां पर पर्यटकों के रात्रि विश्राम के लिए एक रिजॉर्ट का निर्माण पूरा हो चुका है।

इसके अतिरिक्त, यह टापू विवाह समारोहों के लिए भी उपयुक्त बनाया जाएगा, जिसके तहत रिजॉर्ट में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण किया जाएगा और अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। प्रदेश के उप मुयमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को सरसी आइलैंड का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस रिजॉर्ट को विंध्य प्रदेश के प्रमुख विवाह स्थलों में से एक के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने आइलैंड के लोकार्पण की तिथि निर्धारित कर शीघ्र लोकार्पण कराने की बात भी कही।

विंध्य क्षेत्र से सरसी आइलैंड के आवागमन के सुगमता को बेहतर बनाने के प्रबंध किए जायेंगे ताकि विंध्य क्षेत्र के अमरकंटक, बाधवगढ़, मैहर, मुकुंदपुर टाइगर सफारी जैसे अन्य पर्यटन स्थल में आने वाले पर्यटक भी सरसी आइलैंड में आयें और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठा सकें। आपको बता दें कि सरसी आईलैंड लगभग 15 एकड़ के क्षेत्रफल में बनाया गया है।
यहां पर पर्यटकों को पहुंचने के लिए मारकंडेय एवं इटमा में घाट बनाए गए हैं। घाट में वोट, पार्किंग एवं टॉयलेट सहित अन्य प्रकार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। सरसी आईलैंड में पहुंच मार्ग के लिए ग्राम सरसी में भी घाट बनने के लिए प्रस्तावित है।












Click it and Unblock the Notifications