Weather Update: देश के मैदानी इलाकों में मप्र का नौगांव सबसे ठंडा

मप्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की माने तो नौगांव जहां देश के सबसे ठंडे मैदानी इलाकों में नौगांव 4.5 डिसे के साथ पहले, उमरिया 5.6 डिसे के साथ आठवें और जबलपुर का मलाजखंड 6 डिग्री 10 वें नंबर पर है।

pachmadhi

MP Weather Update: मप्र के कुछ इलाकों में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही हैं। बता दें कि बुंदेलखंड का नौगांव मप्र ही नहीं देश के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा शहर रहा। देश के टॉप 10 सबसे कम तापमान वाले मैदानी शहरों में नौगांव, उमरिया और जबलपुर का मलांजखंड शामिल हैं। इधर मप्र के हिल स्टेशन पचमढ़ी और नौगांव में सबसे अधिक ठंड पड़ रही है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार भारत के मैदानी इलाकों में मध्यप्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। यहां छतरपुर जिले के नौगांव में 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम है। इसके अलावा देश के 19 सबसे ठंडे मैदानी शहरों में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तापमान वाले शहरों में मप्र के नौगांव 4.5 ​डिसे, उमरिया 5.6 डिसे आठवें नंबर पर और जबलपुर का मलांजखंड 6 डिग्री के साथ दसवें नंबर पर रहा है। कुल 19 शहरों में मप्र के 11 शहर शामिल हैं, जिनमें 4 से 8​ डिग्री तक तापमान रहा है।

भारत के टॉप 10 ठंडे मैदानी इलाके
1- नौगांव, मध्यप्रदेश - 4.5 डिसे
2- हिसार हरियाणा - 4.8
3- फैजाबाद यूपी - 5.0
4- मुजफ्फरनगर,यूपी - 5.0
5- बरेली, यूपी - 5.2
6- शाहजहांपुर यूपी - 5.2
7- सुल्तानपुर, यूपी - 5.5
8- उम​रिया, मप्र - 5.6
9- कानपुर यूपी - 5.8
10 मलांजखंड, मप्र - 6.0

------------------------------

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+