MP Weather Update: नरसिंहपुर देश में दूसरा सबसे गर्म शहर, आगामी 7 दिन तक मप्र में लू नहीं चलेगी
MP Weather Update: मौसम के बदले तेवर और चक्रवाती गतिविधियों के कारण देश में कहीं भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री या इससे नीचे बना हुआ है। ताजा मौसम बुलेटिन के अनुसार MP में अगले 7 दिनों तक कहीं भी लू जैसे हालात नहीं बनेंगे।

देश में 10 सबसे गर्म शहरों में आंध्रप्रदेश का अनंतपुर 41.3 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा तो मप्र का नरसिंहपुर और गुजरात का भुज 41 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर गर्म शहर के रुप में दर्ज किए गए। देश भर के कुल 10 शहरों में गुजरात के 5 शहर शामिल हैं।
Recommended Video

मौसम विभाग से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार मप्र का नरसिंहपुर 41 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म तो देश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। हालांकि यहां पर भी लू जैसे हालात नहीं हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अप्रैल 2023 में आगामी 7 दिनों तक एमपी के अधिकांश हिस्सों में लू की स्थिति नहीं रहेगी। जबकि अगले 5 दिन तक तापमान में कोई ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। पूर्वी मप्र में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की या मध्यम छिटपुट बारिश होने की संभावना है। उसके बाद तापमान में गर्मी का असर और तीखी धूप बढ़ेगी।
देश के 10 शहरों में 24 अप्रैल को घटते क्रम में तापमान
अनंतपुर, आंध्रप्रदेश - 41.3 डिसे
नरसिंहपुर मप्र - 41
भुज, गुजरात - 41
राजकोट, गुजरात - 41
अहमदाबाद, गुजरात - 40.3
जूनागढ़, गुजरात - 40.2
खरगौन, मप्र - 40
बनवासी, आंध्रप्रदेश - 40
बड़ौदा, गुजरात - 40
रायचूर, कर्नाटक - 40
----------------------












Click it and Unblock the Notifications