एमपी में कमजोर पड़ा चक्रवाती दाना, रीवा शहडोल जबलपुर संभाग में बारिश का अलर्ट, दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम?

MP ka Mausam: मध्य प्रदेश में दाना चक्रवात का असर दिखने की संभावना है।शनिवार को प्रदेश के 3 संभागों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं दीवाली के दिन भी बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है।

दाना के प्रभाव से आज शनिवार को रीवा, शहडोल और जबलपुर, संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं, 27 अक्टूबर से प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी रुक-रुक कर वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है।

MP ka Mausam Cyclone Dana

रविवार से प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी रुक-रुककर बारिश शुरू हो सकती है। दीपावली के दिन भी राजधानी सहित कई शहरों में वर्षा होने की संभावना है। दाना तूफान ने शुरुआती दिनों में मध्य प्रदेश में बारिश कराई थी।

बंगाल की खाड़ी में बना तीव्र चक्रवाती तूफान 'दाना' आयरलैंड के पास टकराने के बाद कमजोर पड़ गया है। वर्तमान में यह तूफान गहरे अवदाब के क्षेत्र के रूप में ओडिशा में भद्रम के पास मौजूद है। यह तूफान शनिवार को और कमजोर पड़कर कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो सकता है।

मौसम में आए बदलाव के चलते सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि, दिन में तेज धूप भी निकल रही है‌। रात के तापमान में भी हर दिन मामूली गिरावट देखने को मिल रही है।

पचमढ़ी में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे जा रहा है जिससे रात का तापमान भी कम हो रहा है. प्रदेश में पचमढ़ी में सबसे ठंडी रातें दर्ज की जा रही हैं, जहां रात का तापमान 14.4 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं छिंदवाड़ा, बैतूल, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नौगांव, रीवा, सतना ग्वालियर, इंदौर, खंडवा, रायसेन, राजगढ़, टीकमगढ़, उमरिया में भी 20 डिग्री से कम तापमान दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+