3 साल से था प्यार, प्रेमिका ने शादी से किया इनकार; युवक ने जहर खाकर दी जान
Balaghat News: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां प्रेमीका के शादी करने से इनकार करने से दुखी युवक ने जहर खा लिया। पिछले चार साल से उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन कुछ दिन पहले उसने शादी करने से इनकार कर दिया।
इस सदमे को वह बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने आत्महत्या कर ली। शादी के लिए दोनों के परिवार वाले राजी थे और दूल्हा-दुल्हन को भी कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन फिर अचानक दुल्हन ने अपना मन बगल लिया और शादी करने से इंकार कर दिया। घटना वारासिवनी थाने के आलेझरी गांव का है।

मृतक युवक का नाम आशीष कुमरे है। आशीष की उम्र 24 साल थी। वह आलेझरी थाना वारासिवनी का रहने वाला था। जानकारों की मानें तो शादी के लिए युवती राजी थीं पर उसने शादी से एक दिन पहले क्यों इंकार कर दिया ये बात सबकी समझ से परे है। मृतक के छोटा भाई विक्रांत के जानकारी मुताबिक बड़े भाई आशीष का बिटोडी निवासी एक युवती से करीब 3-4 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
उसी बीच एक साल पहले सड़क एक्सीडेंट में आशीष का एक पैर टूट गया था। हादसे की जानकारी होने के बाद भी लड़की उससे प्यार करती थी और दोनों शादी के लिए तैयार हो गये थे। उन्होंने कोर्ट मैरिज के लिए सभी कार्यवाई भी पूरी कर ली थी। परिजन और लड़का और लड़की की मर्जी से जिला प्रशासन ने 25 मई की तारीख दी थी। डिप्रेशन के चलते देर शाम को घर में रखी कीटनाशक दवा खाकर आशीष ने आत्महत्या कर ली है।
जैसे ही परिजनों को जहर खाने की सूचना मिली वह तुंरत ही युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल में पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फिर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इधर, मृतक युवक के परिजनों ने मांग हैं कि युवती और उसके परिजनों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज हो।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications