MP: चुनावी महायज्ञ की तैयारी पूरी, इंजीन‍ियर‍िंग कॉलेज में लगा मेला, बूथों पर दल रवाना

सागर, 05 जुलाई। मप्र में न‍िकाय चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है। चुनावी महायज्ञ की न‍िर्वायन आयोग ने तैयार‍ियां पूरी कर ली हैं। सागर में मंगलवार को मतदान दलों का मेला लगा रहा। इन्‍हें ईवीएम मशीन और अन्‍य चुनाव सामग्री देकर एक-एक वाहन से रवाना किया गया। बुधवार सुबह 7 बजे से सागर न‍िगम सह‍ित ज‍िले की छह न‍िकायों के ल‍िए मतदान प्रारंभ होगा।

सागर में मतदान कर्म‍ियों को सामग्री व‍ितरण कर रवाना किया गया

न‍िवार्चन कार्यालय से म‍िली जानकारी अनुसार सागर नगर न‍िगम सह‍ित ज‍िले में मकरोन‍िया, रहली नगर पाल‍िका, नगर पर‍िषद शाहपुर, ब‍िलहरा और सुरखी के ल‍िए मतदान होगा। सागर में 48 वार्ड पार्षद और महापौर पद के मतदान के ल‍िए शहर भर में 251 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं मकरोन‍िया नगर पाल‍िका के ल‍िए 60 मतदान केंद्र बने हैं। मतदान दलों के अलावा र‍िजर्व में भी मतदान दल तैयार रखे गए हैं, यद‍ि कहीं कोई अप्रत्‍याश‍ित स्‍थ‍ित‍ि बनती है या कोई कर्मचारी बीमार हो जाता है तो र‍िजर्व मतदान कर्मचारी उसकी जगह ले लेगा।

आदर्श मतदान केंद्र बनाए, सभी व‍िभागों की भूम‍िका
न‍िर्वाचन आयोग ने शहर में आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए हैं। यहां पर मतदाताओं को बेहतर से बेहतर सुव‍िधाएं और महौल द‍िया जाएगा। सभी मतदान बूथों और केंद्रों पर स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग का अमला नजर रखेगा, चुन‍िंदा बूथों पर मतदान केंद्रों पर कोव‍िड टीकाकरण की व्‍यवस्‍था भी की गई है। वहीं नगर न‍िगम को साफ, सफाई और पानी की व्‍यवस्‍था करने की ज‍िम्‍मेदारी दी गई है। पुल‍िस व‍िभाग और होम गार्ड मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+