MP: ईवीएम में कैद प्रत्‍याश‍ियों की क‍िस्‍मत, 17 को पेट‍ियों के साथ खुलेगा भाग्‍य

सागर, 06 जुलाई। कौन होगा नगर सरकार का मुख‍िया, क‍िस को म‍िलेगा अपने वार्ड से प्रत‍िन‍िध‍ित्‍व का मौका...अब 10 द‍िन बाद होगा फैसला। बुधवार शाम 5 बजते ही महापौर और प्रत्‍याश‍ियों की क‍िस्‍मत ईपीएम की पेटी में बंद हो गई। अब 17 जुलाई को पेट‍ियों के साथ ही प्रत्‍याश‍ियों के भाग्‍य का प‍िटारा भी खुलेगा। सागर में सुबह से शाम 5 बजे तक 60.90 प्रत‍िशत मतदान संपन्‍न हुआ।

evm जमा कराते मतदान दल

मप्र में स्‍थानीय न‍िकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान बुधवार को संपन्‍न हुआ। इसमें सागर नगर‍ न‍िगम सहित मकरोन‍िया और रहली नगर पाल‍िका तथा सुरखी, शाहपुर, ब‍िलहरा, नगर पर‍िषद के ल‍िए मतदान कराया गया। सभी छह न‍िकायों में औसत 61.90 प्रत‍िशत मतदान संपन्‍न हुआ। शहर में कुछ मतदान केंद्रों पर हल्‍की बहसबाजी, व‍िवाद व कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन खराब होने की श‍िकायतें भी सामने आई हैं।

मकरोन‍िया में सबसे कम, सुरखी में सबसे ज्‍यादा वोट‍िंग
मप्र के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के प्रभावक्षेत्र वाली मकरोन‍िया नगर पाल‍िका में ज‍िले की बाकी न‍िकायों की अपेक्षा कम मतदान हुआ है। जबक‍ि सबसे अध‍िक मतदान पर‍िवहन मंत्री गोव‍िंद सिंह के प्रभाव वाली नगर पर‍िषद सुरखी में हुआ है। ज‍िला न‍िर्वाचन अध‍िकारी कार्यालय से जारी जानकारी अनुसार मकरोन‍िया नगर पाल‍िका में 52.41 प्रत‍िशत मतदान हुआ है। वहीं सुरखी नगर पर‍िषद के ल‍िए 83.61 प्रत‍िशत मतदान हुआ है।

ज‍िले की न‍िकायों के मतदान पर एक नजर
- सागर नगर न‍िगम - 60.90 प्रत‍िशत
- मकरोन‍िया नगर पाल‍िका - 52.41 प्रत‍िश‍त
- नगर पाल‍िका रहली - 69.02 प्रत‍िश‍त
- नगर पर‍िषद सुरखी - 83.61 प्रत‍िशत
- नगर पर‍िषद शाहपुर - 78.72 प्रत‍िशत
- नगर पर‍िषद ब‍िलहरा - 75.50 प्रत‍िशत

ज‍िले में कुल मतदान का प्रत‍िशत- 61.90

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+