MP News: कांग्रेस की गुटबाजी पर विश्वास सारंग का तंज, जीतू पटवारी और उमंग सिंगार के लिए कही बड़ी बात
MP में सियासत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, जहां राजधानी भोपाल में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने प्रेस वार्ता लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर निशाना साधा है।
कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने प्रेस वार्ता लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को निशाने पर लिया, जहां उन्होंने दोनों नेताओं पर प्रेस वार्ता में गलत तथ्य पेश करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी पर तंज कसा है।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा की, कांग्रेस ने फिर अपनी पुरानी आदत का उपयोग करते हुए जनता को भ्रमित करने और गुमराह करने की फिर से अपनी रणनीति पर काम करना शुरू किया है, आज सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई है, इतनी जल्दबाजी क्यों हुई है, हमें समझ में नहीं आया। मुझे लगता है, यह दृश्य यदि कांग्रेस नेतृत्व का 15 दिन पहले दिख जाता जिसमें जीतू भाई को रोना पड़ा तो शायद उनकी वह स्थिति नहीं बनती।
कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि, कांग्रेस की कार्य समिति की गुटबाजी के दृश्य की रफूगिरी करने के लिए यह प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई, क्या दिल्ली में यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि मैं राजनीतिक सोच रखता हूं, पर आश्चर्य है कोई बड़ा नेता प्रेस लेता है, तो कहीं ना कहीं आंकड़े सही देता है। बिना आंकड़ों की बिना तथ्यों की प्रेस कॉन्फ्रेंस करना और यह बताना कि हम सब एक हैं, इससे हो सकता है पद का बचाव हो सके, आपकी कुर्सी का बचाव हो सके, परंतु जनता इस तरह से गुमराह नहीं होने वाली है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो MP में सियासत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, जहां राजधानी भोपाल में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने प्रेस वार्ता लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर निशाना साधा है।
ये भी पढ़े- बागेश्वर सरकार के हिंदू राष्ट्र वाले मुद्दे पर लोगों ने कही चौंकाने वाली बात, किसकों दिया चैलेंज, जानिए












Click it and Unblock the Notifications