Viral Video: मंदिर की सीढ़ियों पर अश्लील डांस कर विवादों में फंसी नेहा मिश्रा, विरोध के बाद एफआईआर
सागर, 5 अक्टूबर। (Viral Video) सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के जुनून में युवक-युवतियां यह भी नहीं देखते कि वे धार्मिक स्थलों पर अश्लीलता फैला रहे हैं और उन पर कार्रवाई भी हो सकती है। मप्र के छतरपुर जिले के लवकुशनगर में एक देवी मंदिर की सीढ़ियों पर यहां की एक युवती ने मुन्नी बदनाम हुई... गाने पर अश्लील डांस करते हुए श्रृद्धालुओं के बीच वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद हिन्दू संगठनों ने तीखा आक्रोश जताया तो मामला गृहमंत्री तक पहुंच गया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को एफआईआर करने के निर्देश दिए हैं।
Recommended Video

मंदिर की सीढ़ियों पर अश्लील डांस कर विवादों में फंसी फंसी नेहा मिश्रा
छतरपुर जिले के लवकुशनगर की रहने वाली नेहा मिश्रा नाम की युवती ने इलाके के प्रसिद्ध बम्बरबैनी माता मंदिर परिसर की सीढ़ियों दो दिन पहले एक डांस वीडियो बनाया था। वह अजीब तरह के बदन दिखाऊ फैशनेबल कपड़े पहनकर मुन्नी बदनाम हुई, डॉर्लिंग तेरे लिए... व शिल्पा की बेहोशी अदा... जैसे गानों पर डांस करते हुए वीडियो बनवा रही थी। उसके आसपास सीढ़ियों से आते-जाते श्रद्धालु के बीच वह सीढ़ियों पर अश्लील डांस करते हुए लटके-झटके लगाती और फूहड्ता फैलाती नजर आ रही थी। नेहा ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर वायरल भी कर दिए।

हिन्दू संगठनों ने मंदिर परिसर में अश्लीलता पर तीखा विरोध जताया
नेहा मिश्रा के बंबरबैनी माता मंदिर परिसर में अश्लील गाने पर अश्लील तरीके से आधे-अधूरे कपड़े पहनकर डांस करने और वीडियो वायरल करने के बाद हिन्दू संगठन इसके विरोध में आ गए। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पुलिस और जिला प्रशासन के सामने विरोध जताते हुए उक्त युवती पर कार्रवाई करने की मांग की थी। इधर विरोध को देखते हुए युवती नेहा बचाव की मुद्रा में आ गई और उसने सोशल मीडिया पर माफी भी मांग ली है।

पहले भी नेहा मिश्रा के वीडियो वायरल हो चुके हैं
जानकारी अनुसार नेहा मिश्रा छतरपुर जिले के लवकुशनगर की रहने वालीं हैं। वे एक वीडिया क्रिएटर हैं और इंस्टाग्राम सहित अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने डांस वीडियो सहित अन्य तरह के वीडियो बनाकर अपलोड कर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। नेहा मिश्रा के लाखों फॉलोअर बताए जाते है। उनके पहले भी इस तरह के वीडियो वायरल होते रहे हैं, जिन्हें लोग सराहते रहे हैं, लाइक-कमेंट्स कर नेहा की हौसला अफजाई करते रहते हैं। लेकिन नेहा को इस बार मंदिर परिसर में नवरात्र के दौरान वीडियो बनाना भारी पड़ गया। उल्लेखनीय है कि छतरपुर जिले से यह इकलौता मामला नहीं है। इसके पहले भी जिले की प्रियंका साहू नाम की युवती मंदिर परिसर में डांस कर विवादों में फंस चुकी हैं। उसने भी माफी मांगने के बाद अपना वीडियो डिलेट किया था।

गृहमंत्री ने लिया संज्ञान, एफआईआर के निर्देश
मंदिर परिसर में अश्लील गाने पर डांस कर, वीडियो बनाने और वायरल करने के बाद मामले ने तूल पकड़ा तो बात गृहमंत्री तक पहुंच गई। बीती शाम गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में छतरपुर एसपी को उक्त युवती पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। धार्मिक स्थलों पर इस तरह की अश्लीलता, फूहडता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। पहले भी हमने इस तरह के लोगों पर कार्रवाई की है। नेहा मिश्रा द्वारा बनाया गया वीडिया हिन्दू मठ मंदिरों की मर्यादा भंग करने जैसा है।












Click it and Unblock the Notifications