'तालिबानी सजा' का वायरल VIDEO, गुना में पड़ोसियों ने युवक पर बरपाया कहर, लड़की को छेड़ने का शक
गुना, 4 फरवरी। मध्य प्रदेश के गुना में एक लड़की से छेड़छाड़ के शक में युवक पर कहर बरपा दिया गया। उसे सबके सामने तालिबानी सजा दी गई है। युवक के सात साल के बेटे व पत्नी के सामने ही उसके साथ बर्बरता की गई। मासूम बेटा व पत्नी आरोपियों से उसको बख्श देने की गुहार लगाते रहे, मगर किसी का दिल नहीं पसीजा। हर किसी के रौंगटे खड़े कर देने वाले इस वाक्ये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Recommended Video

साहू और धाकड़ के परिवार पड़ोसी हैं
दरअसल, गुना के नानाखेड़ी में साहू और धाकड़ के परिवार पड़ोसी हैं। सालभर पहले दोनों परिवारों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया था। शुक्रवार सुबह साहू परिवार ने अजय धाकड़ (30) पर आरोप लगाया कि वह उनके घर की बेटी के साथ छेड़खानी करता है।

हाथ-पैर बांधकर सड़क पर काफी दूर तक घसीटा
लड़की के परिवार वाले अजय के घर पहुंचे और उसे पकड़कर बाहर ले आए। उन्होंने अजय के हाथ-पैर बांधकर सड़क पर काफी दूर तक घसीटा। इसके बाद उन लोगों ने लाठी-डंडों से अजय की पिटाई की। लड़की ने भी अजय के पैरों पर जमकर लाठियां बरसाईं। अजय की पत्नी और बेटा गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन लड़की के परिवार वाले नहीं माने। यहां तक की महिलाओं ने भी उसे लाठियों से पीटा।

वह बेहोश हो गया
पिटाई से अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बेहोश हो गया। उसे बचाने के चक्कर में पत्नी भी घायल हो गई। आरोपियों के जाने के बाद अजय और उसकी पत्नी रीना धाकड़ को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची
सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। इधर, हैरानी की बात यह है कि आरोपी पक्ष के लोग अजय को सड़क पर घसीटते रहे। किसी ने उसे बचाने की जहमत नहीं उठाते। लोग पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे।












Click it and Unblock the Notifications