IPL 2025 के लिए वेंकटेश अय्यर को KKR ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी, MP से है खास कनेक्शन
MP के युवा इन दिनों क्रिकेट में अपना दम खम दिखा रहे हैं। इस बीच अब मध्य प्रदेश के क्रिकेट जगत के लिए एक बेहद ही खास खुशखबरी निकलकर सामने आई है, जहां युवा क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर को आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स यानी KKR का उपकप्तान बनाया गया है।
वहीं अब वेंकटेश अय्यर के नेतृत्व में KKR, IPL 2025 में अपना दम दिखाने के लिए तैयार है। वेंकटेश अय्यर को मिली नई जिम्मेदारी के बाद अब बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

इंदौर से क्रिकेट की शुरुआत करने वाले ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने क्रिकेट के अलग-अलग फॉर्मेट में अपना दम दिखाया है। क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर इन दिनों लगातार अच्छा प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं, जहां आईपीएल से शुरू हुआ वेंकटेश अय्यर का शानदार प्रदर्शन अब तक जारी है। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा बनने के बाद वेंकटेश अय्यर ने अच्छा खासा खेल दिखाया था। वहीं इसके बाद वेंकटेश अय्यर सुर्खियों में आ गए, वहीं अब अय्यर को उनके शानदार प्रदर्शन का तोहफा देते हुए KKR ने उन्हें आईपीएल 2025 के लिए उपकप्तान बनाया है।
वेंकटेश अय्यर को मिली नई जिम्मेदारी के बाद अब बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां वेंकटेश अय्यर को कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शुभकामनाएं दी है। इसी के साथ अब वेंकटेश अय्यर क्रिकेट में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं, जहां उनकी यह नई पारी मध्य प्रदेश के क्रिकेट जगत के लिए एक नया इतिहास बनकर सामने आएगी।
रजत पाटीदार को RCB ने बनाया कप्तान
अबकी बार मध्य प्रदेश के लिए आईपीएल 2025 बेहद खास है, जहां आईपीएल 2025 के लिए मध्य प्रदेश के दो खिलाड़ियों को दो अलग-अलग टीमों ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप है। वेंकटेश अय्यर को जहां KKR ने कप्तान बनाया है, तो वहीं रजत पाटीदार को RCB यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का उपकप्तान बनाया गया है। वहीं अब दोनों खिलाड़ियों के अलग-अलग टीमों के प्रतिनिधित्व करने के चलते मध्य प्रदेश का नाम क्रिकेट इतिहास में बेहद खास तरीके से लिया जाएगा।
ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर से इन शहरों के लिए शुरू होगी फ्लाइट, दिखेगा ये बड़ा बदलाव












Click it and Unblock the Notifications