प्रेस कॉन्फ्रेंस में खूब गरजे वीडी शर्मा, कहा-कांग्रेस शासन में बाबा साहब को भारत रत्न क्यों नहीं दिया?

MP News: देश में बाबा साहेब को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। इस बढ़ते सियासी घमासान के बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी कांग्रेस और गांधी परिवार पर करारा हमला बोला है। वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह ने हमेशा झूठ परोसने का काम किया है। कांग्रेस ने देश में झूठ छल कपट की राजनीती का माहौल बनाया है।

शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी परिवार को भारत रत्न मिला पर बाबा साहब को भारत रत्न क्यों नहीं दिया गया। वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि किसने बाबा साहब का अपमान किया है इस बात को वो साफ करें। गांधी जी बाबा साहब को संसद भेजना चाहते थे तो किसने इसके पीछे साजिश की थी साथ ही उन्होंने कहा कि बाबा साहब को कांग्रेस राज्य में भारत रत्न क्यों नहीं दिया गया, साथ ही उन्होंने कहा कि बाबा साहब को भारत रत्न बीजेपी के राज्य में मिला है।

bjp vd

कांग्रेस ने देश में झूठ परोसने का काम किया

वीडी शर्मा ने कहा कि गांधी जी के विचारों को अगर जमीन पर किसी ने लाने का काम किया है तो वो प्रधानमंत्री मोदी ने किया है ये मैं नहीं बल्कि देश की जनता कह रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी बाबा साहब और गांधी जी के विचारों पर नहीं चली।

उन्होंने कहा कि मैं सुन रहा था दिग्विजय सिंह ने कहा कि बाबा साहब को कई बार अपमान का सामना करना पड़ा लेकिन वो ये क्यों नहीं बताते कि उनका अपमान किसने किया था। मैं पूछना चाहता हूं कि अम्बेडकर को जब देश के अंदर कानून मंत्री से इस्तीफा देना पड़ा तो क्यों देना पड़ा था? कांग्रेस नेतृत्व जवाब दे उनके इस्तीफे के बाद नेहरु जी ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। देश के अंदर उनका ये अपमान किसने किया था?

शर्मा ने कहा कांग्रेस सिर्फ देश की जनता के सामने झूठ परोसने का काम करती है। बाबा साहब को चुनाव हराने के लिए नेहरु जी दो दो बार उनके खिलाफ सभा करने क्यों गए? क्योंकि वो चाहते थे कि बाबा साहब संसद न पहुंचे। ये सब चीज ऑन रिकार्ड है।

बीजेपी ने पंच तीर्थ का किया विकास

वीडी शर्मा ने कहा कि बीजेपी ने बाबा साहब से जुड़े तीर्थ स्थलों का विकास किया है। उनके राज्य में ही पंच तीर्थ का विकास हुआ है। पंच तीर्थ का विकास सिर्फ बीजेपी और मोदी शाह ने किया है। आपके राज्य में तो बाबा साहब को भारत रत्न भी नहीं दिया गया। नेहरु, इंदरा गांधी को भारत रत्न दिया जा चुका था लेकिन अम्बेडकर को यह सम्मान नहीं मिला था। अंबेडकर को भारत रत्न हमारी सरकार ने दिया है।

सुंदर लाल पटवा ने बाबा साहब की जन्मस्थली का किया जीर्णोंद्धार

वीडी शर्मा ने सुंदर लाल पटवा सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि बाबा साहब की जन्मस्थली का जीणोंद्धार पटवा सरकार में हुआ था। उन्होंने कहा कि धारा 370 से मुक्ती देने का काम बीजेपी सरकार ने किया है। शर्मा ने AI का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने AI के माध्यम से हमारे नेताओं की छवि खराब की है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि यूपीए 2 की सरकार में NCERT की बुक में नेहरू की ओर से बाबा साहब को कोड़े मारते दिखाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+