Bhopal News: ट्रांसफर की फर्जी लिस्ट दिखाकर करते थे ठगी, कर्मचारियों को CM का OSD बताकर ठगे 20 लाख रुपए

सरकारी कर्मचारियों से ठगी करने वाले 2 जालसाजों को भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। ये दोनों खुद को मुख्यमंत्री का OSD (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) बताकर ट्रांसफर रुकवाने के लिए रुपए ऐंठते थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब ठगी का शिकार एक कर्मचारी ने भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत की।

जांच के बाद निवाड़ी जिले के सौरभ बिलगाइया और हरबल कुशवाह को दबोच लिया गया है। पूछताछ की गई तो सामने आया कि ये अब तक 12 कर्मचारियों से 20 लाख रुपए से अधिक की ठगी कर चुके हैं। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Used to cheat by showing fake transfer list, cheated employees of 20 lakh by calling them OSD of CM

दोनों जालसाजों को निवाड़ी से किया गिरफ्तार

भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने एक शिकायत पर निवाड़ी से सौरभ बिलगाइया (32) और हरबल कुशवाह (23) को दबोचा है। शिकायत में आवेदक ने ढाई लाख की ठगी की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी एनालिसिस और मैदानी स्तर पर साक्ष्य जुटाए।

सौरभ खुद को मुख्यमंत्री का OSD बताकर ठगी करता है। वहीं, हरबल ठगी में मिले रुपयों को मनी ट्रांसफर करने वालों के खातों में डलवाता था। इसके बाद वे मनी ट्रांसफर करने वालों से रुपए ले लेते थे। दोनों के पास से 2 मोबाइल और 2 सिम कार्ड को जब्त किए गए।

मनी ट्रांसफर करने वालों के खातों में बुलाते थे रुपए

सबसे पहले कर्मचारी के मोबाइल नंबर पर एक फर्जी ट्रांसफर लिस्ट भेजी जाती थी। जिस वॉट्सऐप नंबर से लिस्ट भेजते थे, उसकी डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) में मध्यप्रदेश सरकार का लोगो होता था। जिससे कर्मचारी आसानी से भरोसा कर लेता था।

बाद में सौरभ फोन लगाकर खुद को मुख्यमंत्री का OSD बताता, और ट्रांसफर रुकवाने की बात कहता था। इसके लिए बाकायदा लेन-देन की बात तय होती थी। खास बात यह है कि ठगी के पैसे प्राप्त करने के लिए वे गांव के आसपास मनी ट्रांसफर वालों के खातों का इस्तेमाल करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+