MP: नपा में 12 गांव जोड़कर वोटर बना लिया, डाटा है नहीं, अब योजनाओं से वंचित सैकड़ों परिवार

Madhya Pradesh के सागर जिले की खुरई नगर पालिका का सीमा विस्तार हो गया। 5 ग्राम पंचायातों को खत्म कर 12 गांव को नगर पालिका के वार्ड में शामिल कर लिया गया। चुनाव हो गए, परिषद बन गई, लेकिन इनके नाम वोटर लिस्ट के अलावा खुरई नपा में कहीं नहीं हैं। वर्तमान में 12 गांव के रहवासी न गांव के रहे और न नगर पालिका में दर्ज हो सके। नतीजा सरकार की संबल योजना, आयुष्मान योजना, राशन वितरण योजना, समग्र आईडी सहित तमाम योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए। सरकार शिविर लगाकर गरीबों के योजनाओं में नाम जुड़वा रही और इनकी समग्र आइडी तक का डाटा नगर पालिका नहीं पहुंच सका।

MP: खुरई नपा 12 गांव का डाटा गायब, लोग योजनाओं से वंचित

Sagar जिले की खुरई विधानसभा में बीते दिनों वार्ड पार्षद के चुनाव हुए थे। सीमा विस्तार के बाद तीसरे चरण में भाजपा ने शत-प्रतिशत 32 सीटों पर कब्जा जमा लिया। वोट तो ले लिए, लेकिन इनके नाम नगर पलिका की किसी भी योजना में शामिल नहीं हो सके। इनकी समग्र आईडी का डाटा भी निगम की योजना शाख के रिकॉर्ड में नहीं आ सका। दरअसल खुरई में पहले 27 वार्ड थे, अब 32 वार्ड हो गए हैं। इसके लिए सीमावर्ती 12 गांवों को नगर पालिका में शामिल कर सीमा विस्तार कर नए वार्ड बना दिए गए। पंचायतें खत्म होने से इनका वजूद खत्म हो गया। इनका डाटा एनआईसी को नगर पालिका को ट्रासंफर करना था, लेकिन महीनों बाद भी ये डाटा निकाय में नहीं पहुंच सका।

नगर पालिका खुरई के पास केवल 27 वार्ड का डाटा
नगर पालिका खुरई के नाम से सरकारी पोर्टल पर केवल 27 वार्डों का डाटा ही उपलब्ध है। यही पुराने वार्ड पोर्टल पर खुल रहे हैं। अब ग्रामीण पेंशन, संबल योजना, परिवार सहायता योजना, मजदूरी कार्ड के लाभ से वंचित रह गए। नगर पालिका और खत्म हो चुकीं पुरानी पंचायतों के सचिव के चक्कर लगा रहे हैं। दरअसल जनपद से एनआईसी द्वारा यह डाटा नगर पालिका खुरई में आना था, जो नहीं आ सका। उधर जनपद ने गांव का डाटा अपने पोर्टल से काट दिया है। अब गांव के लोग कहां जाएं। जबकि आईडी और पासवर्ड पुराने पंचायत सचिवों के पास ही है। जिस कारण आयुष्यमान कार्ड भी नहीं बन पा रहे हैं।

नगर पालिका सीएमओ ने पत्र लिखें हैं, ताकि डाटा मिल सके
खुरई नगर पालिका सीएमओ दुर्गेश ठाकुर ने 12 गांव के लोगों की परेशानी और समस्या को लेकर संबंधित विभागों को पत्र लिखकर इनका डाटा नगर पालिका को ट्रांसफर कराने पत्र लिखे हैं। स्मरण पत्र भी दिए गए हैं। बताया गया है कि नवंबर महीने में यह सारा डाटा नगर पालिका को उपलब्ध करा दिया जाएगा और पोर्टल पर अपडेट भी कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+