Shivpuri news: मंत्री जी ने पहले आग को दी हवा फिर गर्म लोहे पर मारने लगे हथोड़ा

शिवराज सरकार के मंत्री ने चलाया हथोड़ा, लोहपीटा परिवार के बीच पहुंचकर हथोड़े से पीटा लोहा, भट्टी में जल रही आग को भी दी हवा

Shivpuri में शिवराज सरकार के मंत्री सुरेश राठखेड़ा हथोड़ा चलाते हुए नजर आए। सुरेश राठखेड़ा पोहरी विधानसभा में दौरे के लिए निकले थे। रास्ते में जब उन्होंने एक लोहपीटा परिवार को काम करते हुए देखा तो उन्होंने अपनी गाड़ी रोक ली। मंत्री महोदय ने लोहपीटा परिवार के बीच पहुंचकर न केवल आग की भट्टी को हवा दी बल्कि हाथ में हथोड़ा थामकर लोहे को भी पीटा।

Recommended Video

    Shivpuri news: मंत्री जी ने पहले आग को दी हवा फिर गर्म लोहे पर मारने लगे हथोड़ा
    पोहरी विधानसभा में भ्रमण के लिए जा रहे थे मंत्री महोदय

    पोहरी विधानसभा में भ्रमण के लिए जा रहे थे मंत्री महोदय

    मध्य प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा अपने विधानसभा क्षेत्र पोहरी में जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी नजर एक लोहपीटा परिवार पर पड़ी। लोहपीटा परिवार लोहे के औजार बनाने का काम कर रहा था। परिवार का एक सदस्य हथोड़ा चला रहा था और दूसरा सदस्य भट्टी में जल रही आग को हवा दे रहा था। यह देखकर मंत्री महोदय ने अपना काफिला रुकवा लिया और गाड़ी से नीचे उतर आए।

    लोहपीटा परिवार के बीच पहुंचे मंत्री सुरेश राठखेड़ा

    लोहपीटा परिवार के बीच पहुंचे मंत्री सुरेश राठखेड़ा

    मंत्री सुरेश राठखेड़ा ने अपना काफिला रुकवाया और गाड़ी से उतर कर लोहपीटा परिवार के बीच पहुंच गए। यहां मंत्री जी ने लोहपीटा परिवार से बातचीत की और इसके बाद मंत्री जी जमीन पर बैठ गए। लोहपीटा परिवार द्वारा जो आग जलाई जा रही थी मंत्री जी ने उस आग को और तेज करने के लिए पंखे द्वारा अपने हाथों से हवा देकर आग को तेज कर दिया।

    हाथों में हथोड़ा थामकर पीटने लगे लोहा

    हाथों में हथोड़ा थामकर पीटने लगे लोहा

    मंत्री महोदय यहीं तक नहीं रुके। मंत्री महोदय ने लोहपीटा परिवार के एक सदस्य से हथोड़ा ले लिया और इसके बाद मंत्री महोदय लोहे को कूटने लगे। मंत्री महोदय ने एक के बाद एक कई चोट गर्म लोहे पर कीं। यह नजारा देख कर लोहपीटा परिवार भी हैरान रह गया।

    लोहपीटा परिवार को मंत्री ने दिए ₹5000

    लोहपीटा परिवार को मंत्री ने दिए ₹5000

    मंत्री सुरेश राठखेड़ा ने लोहपीटा परिवार से पूछा कि उनका वोट कहां है। लोहपीटा परिवार ने बताया कि उनका वोट यहीं है। इसके बाद मंत्री सुरेश राठखेड़ा ने लोहपीटा परिवार की आर्थिक मदद करते हुए उन्हें ₹5000 भी दिए। इसके बाद मंत्री वहां से निकल गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+