Chhindwara News: कमलनाथ के गढ़ में गरजेंगे गिरिराज, पार्टी की बैठक के साथ समझेंगे सियासी तासीर

छिंदवाड़ा, 17 अगस्त: BJP हाईकमान ने केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह के कंधो पर छिंदवाड़ा की जिम्मेदारी सौंपी है। गुरूवार को उनका यहां का दौरा एक बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। गिरिराज बीजेपी के स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे, साथ ही नौ बार सांसद रहे कमलनाथ के इस गढ़ की सियासी तासीर को भी समझेंगे। आपको बता दें छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस का दबदबा है और आने वाले चुनावों में बीजेपी के निशाने पर यह सीट भी है।

giriraj singh

मप्र में लगभग चार दशकों से छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस का ही झंडा बुलंद रहा है। कमलनाथ के इस गढ़ में कई बार बीजेपी ने एड़ी चोटी का जोर लगाया, लेकिन कांग्रेस के इस किले में सेंध नहीं लगा सकी है। हाल ही में हुए नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में भी यहां से बीजेपी को नुकसान ही हुआ। लिहाजा आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी का फोकस ऐसे क्षेत्रों पर ज्यादा है। यही वजह है कि एक रणनीति के तहत पार्टी के फायरब्रांड नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह यहां आ रहे है।

गुरूवार को गिरिराज सिंह छिंदवाड़ा में गरजेंगे। तय प्रोग्राम के मुताबिक केन्द्रीय मंत्री स्थनीय नेताओं पदाधिकारियों की विशेष बैठक लेंगे। जो बड़ी अहम् मानी जा रही है। कहा जा रहा है कि विशेषतौर पर गिरिराज को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छिंदवाड़ा के लिए चुना है। लिहाजा बैठकों के साथ गिरिराज यहां के राजनीतिक माहौल को भी समझेंगे। जानने की कोशिश करेंगे कि किस वजह से बीजेपी का यहां कद नहीं बढ़ पाया। पार्टी के कार्यक्रम के बाद केन्द्रीय मंत्री प्रसिद्ध चमत्कारिक जामसांवली मंदिर भी पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन करेंगे।

ये भी पढ़े-MP Heavy rain: भारी बारिश से बह रहे पुल, कई डैम के गेट खुलने से मचा हाहाकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+