Ujjwala 2.0 : गृह मंत्री अमित शाह ने उज्ज्वला 2.0 का शुभारंभ किया, MP में 17 लाख को मिलेंगे गैस कनेक्शन

जबलपुर, 18 सितम्बर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित वेटरनरी कालेज परिसर में उज्‍ज्‍वला 2.0 कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान अमित शाह ने भाजपा सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया और कांग्रेस सरकार पर निशाना भी साधा।

Amit Shah launched Ujjwala 2.0

केंद्र में भाजपा की सरकार को 'मेरी सरकार गरीबों की सरकार' बताते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी मिटाने का सिर्फ छलावा किया है। 2014 से 2019 तक जो कहा वह पीएम मोदी ने करके दिखाया।

शाह के अनुसार साल 2014 देश में गैस कनेक्शनों की संख्या सिर्फ 13 करोड़ थी। इसके बाद चाय बेचने वाले बेटे ने गांव के लोगों को नया जीवन दिया। देखते-देखते नौ करोड़ महिलाओं को गांव की महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए। सिर्फ गैस ही नहीं जन धन योजना से बैंक अकाउंट भी खुलवाए।

जबलपुर में उज्‍ज्‍वला 2.0 कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह में अमित शाह ने सोनू बेन, रेनू गोटिया, शबाना बेगम, ज्योति प्रजापति, निशा कुशवाहा को गैस कनेक्शन की प्रति प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस योजना के तहत देश की एक करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। मध्य प्रदेश में उज्ज्वला 2.0 के शुभारंभ से 17 लाख महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिलेगा, जिसमें से आज ही 5 लाख महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तुलसी का पौधा भेंट कर अमित शाह का स्‍वागत किया। स्‍वागत भाषण सांसद राकेश सिंह ने दिया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री पैट्रोलियम रामेश्वर तेली भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि योजना के तहत मध्य प्रदेश में आज एक सौ पचास लाख में से 140 लाख उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन दिया जा चुका है। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में आठ लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाकर लोगों को दिए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+