MP News: कांग्रेस की हार के बाद उमंग सिंघार का ट्वीट, दिग्विजय सिंह के लिए लिख दी ये बात
MP Election Result: मध्य प्रदेश में BJP ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है, जहां प्रचंड बहुमत से मिली जीत के बाद BJP नेता और कार्यकर्ताओं में उत्साह है, तो वहीं इस जीत के बाद कांग्रेस के खेमे में निराश नजर आ रही है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद अलग-अलग तरह की तस्वीर भी निकलकर सामने आ रही है।
इधर, कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार की ओर से एक ट्विट किया गया है, जिसमें उन्होंने जनादेश का सम्मान करते हुए परिणाम स्वीकारने की बात लिखी है, साथ ही उन्होंने दिग्विजय सिंह से माफी भी मांगी है.

उमंग सिंगार ने किया ट्वीट
कांग्रेस विधायक उमंग सिंगार ने ट्वीट करते हुए लिखा की, म. प्र. विधानसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस पार्टी के पक्ष में नहीं रहे। हम जनादेश का सम्मान करते हुए चुनाव परिणामों को स्वीकार करते हैं। कमलनाथ जी एवं दिग्विजय सिंह जी के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता मज़बूती से चुनाव लड़ा। हम सब संगठित हैं, एक हैं एवं भविष्य की लड़ाई के लिए तैयार हैं। साथ ही मैं यह भी कहना चाहूँगा की मेरे पूर्व के किसी भी आचरण से दिग्विजय सिंह जी के सम्मान में कोई भी ठेस पहुँची हो तो उसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूँ।
हार को लेकर मंथन
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है, जहां कांग्रेस को अबकी बार हार का सामना करना पड़ा है, किन कारणों के चलते कांग्रेस की हार हुई इसे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं सियासत के गलियारों में चल पड़ी है,bतो वहीं कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस इतने कम सीटों पर कैसे सिमट गई, इसे लेकर मंथन किया जा रहा है। इधर, अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के सियासी भविष्य पर भी संकट गहराने लगा है, जहां सियासत के के जानकारों की माने तो एमपी में मिली बड़ी हार के बाद कमलनाथ कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
ये भी पढ़े- MP Election Result: हार के बाद कमलनाथ देंगे इस्तीफा या राजनीति से लेंगे संन्यास, क्या होगा अगला कदम, जानिए?
-
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
CM Kisan Kalyan Yojana: 14वीं किस्त का इंतजार खत्म? मार्च-अप्रैल में आ सकते हैं ₹2000-₹4000, जानिए अपडेट -
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल












Click it and Unblock the Notifications