उमा भारती ने भतीजे विधायक राहुल लोधी को दुलारा, माथा चूमा, बोलीं रामराज्य की स्थापना करो
खरगापुर विधायक राहुल लोधी सपत्नीक खरगापुर से ओरछा तक पदयात्रा कर रहे हैं। राहुल उमा भारती के भतीजे हैं। यात्रा के दौरान बीते रोज उमा भारती रास्ते में मिली तो भतीजे को दुलार करने लगींं।

भाजपा की फायर ब्रांड लीडर 'मधुशाला में गोशाला' अभियान चला रही हैं। वे तीन दिन से बुंदेलखंड में हैं। बीते रोज वे ओरछा से टीकमगढ़ जा रही थीं, इसी दौरान रास्ते में उनके भतीजे व खरगापुर विधायक राहुल लोधी और उनकी पत्नी उमिता सिंह की पदयात्रा मिल गई। उमा ने पदयात्रा का स्वागत करते हुए विधायक को बच्चे की तरह दुलार किया, माथा चूमा और सिर पर हाथ फिराकर बोलीं क्षेत्र में रामराज्य की स्थापना के प्रयास करो। बता दें कि तीन महीने पहले उमा भारती ने परिवारजन का त्याग करने और पूर्ण सन्यास लेने की बात कही थी, उसके बाद सार्वजनिक रूप से भतीजे से यह उनकी पहली मुलाकात है।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ओरछा से टीकमगढ़ जाते समय अपने भतीजे विधायक राहुल सिंह लोधी की पदयात्रा में शामिल हुईं। भतीजे से मुलाकात के दौरान उमा भावुक नजर आई और भतीजे को राहुल का चेहरा हाथों से थामकर दुलार करने लगीं। उन्होंने राहुल का माथा भी चुमा और आशीष भी दिया। उमा ने राहुल से कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र में रामराज्य की स्थापना के प्रयास करो। बता दें कि टीकमगढ़ जिले से खरगापुर विधानसभा सीट से उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह लोधी भाजपा से विधायक हैं। उनकी पत्नी उमिता सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। दोनों खरगापुर से ओरछा तक पदयात्रा निकाल रहे हैं। पुष्य नक्षत्र से यह यात्रा प्रारंभ की गई है। शुक्रवार शाम को यात्रा ग्रामीण मार्ग से निकलकर जैसे ही टीकमगढ़-झांसी मुख्यमार्ग पर पहुंची तो ओरछा से टीकमगढ़ जाते हुए उमा भारती का काफिला मिल गया। उन्होंने भतीजे राहुल को पदयात्रा के उद्देश्य की पूर्ती व सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
Recommended Video
परिवार व परिजन का त्याग करने के बाद पहली मुलाकात
बता दें कि उमा भारती ने 22 नवंबर को अपने ट्वीटर अकाउंट पर घोषणा करते हुए कहा था कि मैं अपने परिवार जनों को सभी बंधनों से मुक्त करती हूं एवं मैं स्वयं भी 17 तारीख को बंधनों से मुक्त हो जाउंगी। मेरा संसार एवं परिवार बहुत व्यापक हो चुका है। अब मैं सारे विश्व समुदाय की दीदी मां हूं, मेरा निजी कोई परिवार नहीं हैं। यह घोषणा और परिजन व रिश्तों के त्याग के बाद भतीजे राहुल लोधी के साथ सार्वजनिक तौर पर वे पहली दफा नजर आई हैं।












Click it and Unblock the Notifications