पुल पर अचानक आए पानी में तीन लोग बहे, एक को बाहर निकाला, दो अभी भी लापता

Rajgarh News, राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर तहसील के जेतली गाँव में कुंडालिया डेम के छोड़े गए पानी के बहाव से तीन बाइक सवार लोग बह गए। बताया जा रहा है कि राजस्थान के झालावाड़ में इलाज करवाकर बाइक पर सवार होकर तीन लोग अपने गांव आ रहे थे।

two person drone in kundaliya dam water in rajgarh Mp

रघुवीर सिंह कुशवाह बाइक चला रहा था। बाइक पर पीछे 50 वर्षीय धीसालाल कुशवाह और 7 वर्षीय हरिओम सवार था। जब वे जेतली गांव पहुंचे तब पुल पर पानी कम था, मगर जैसे ही बाइक पुल से गुजरने लगी तभी तभी राजगढ़ के कुंडालिया डेम से छोड़ा गया पानी की अचानक आवक हुई और बाइक समेत तीनों पानी में बह गए।

ग्रामीणों को जब तीनों के बहने की सूचना मिली तो उन्होंने अपने स्तर पर उन्हें बचाने का प्रयास किया और रघुवीर तो सुरक्षित बच गया, मगर पानी का बहाव तेज होने के कारण धीसालाल और हरिओम को बाहर ​नहीं निकाला जा सका।

धीसालाल और हरिओम पानी में बहकर कहां चले गए। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। उधर, गंभीर रूप से घायल रघुवीर को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। लोगों ने डायल 100 पर इसकी सूचना दी। सुबह दोनों लोगों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू टीम मौके पर पहंची।

आधे घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकला
रघुवीर ने बताया कि जब हम पुल से गुजर रहे थे तब किसी प्रकार का खतरा महसूस नहीं हुआ था, मगर अचानक पानी आया तो कुछ समझ नहीं पाए और तीनों बह गए। मैं आधा घंटे की मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकला और आस-पास के लोगों को जानकारी दी कि दो लोग पानी में बह गए। सभी ने काफी तलाश किया, मगर उन्हें ढूंढ़ नहीं पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+