MP News: तुअर किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन से होगा समर्थन मूल्य पर पंजीयन
मध्य प्रदेश में इन दिनों अलग-अलग फसलों के लिए पंजीयन किया जा रहा है, जहां अब तुअर की फसल के पंजीयन की तारीख सामने आ गई है। मध्य प्रदेश में तुअर फसल का पंजीयन 25 मार्च 2025 से पर 20 अप्रैल 2025 तक किया जाना है, जहां से लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।
भारत सरकार की प्राईस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2024 (विपणन वर्ष 2024-25) में ई-उपार्जन पोर्टल पर 25 मार्च 2025 से 20 अप्रैल 2025 तक तुअर का पंजीयन किया जायेगा। इसके लिये खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल द्वारा पंजीयन के संबंध में विस्तृत परिपत्र जारी कर दिया गया है।

इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने बताया कि, तुअर फसल के www.mpeuparjan.nic.in ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन की व्यवस्था, पंजीयन केन्द्रों के निर्धारण, पंजीयन केन्द्रों का भौतिक एवं मानव संसाधनों की व्यवस्था, कृषकों के पंजीयन एवं सत्यापन की प्रक्रिया, प्रचार, प्रसार एवं प्रशिक्षण तथा वित्तीय व्यवस्था, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग के परिशिष्ट में संलग्न परिपत्र 15 जनवरी 2025 के अनुसार ही किया जायेगा। पंजीकृत कृषकों एवं रकबे का सत्यापन 28 मार्च 2025 से 25 अप्रैल 2025 तक सुनिश्चित किया जायेगा।
समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का काम
मध्यप्रदेश शासन के दिशा निर्देशानुसार इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य तेजी से जारी है। जिले में अब तक एक लाख क्विंटल से अधिक गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा जा चुका है। खरीदी के लिए जिले में 91 केंद्र बनाए गए हैं। किसानों को त्वरित भुगतान की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।
कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिए हैं कि, जिले में ऐसी व्यवस्था बनाए रखें जिससे कि किसानों को किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। उनकी उपज का त्वरित भुगतान हो।
जिला आपूर्ति नियंत्रक एम एल मारू ने बताया कि, जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य तेजी से जारी है जिले में अब तक एक लाख क्विंटल से अधिक गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा जा चुका है। किसानों को उनकी उपज के त्वरित भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जिले में अब तक लगभग 5 करोड रुपए का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। शेष राशि के भुगतान की प्रक्रिया भी चल रही है।
ये भी पढ़े- MP Weather: इन जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट, किसान हो जाएं सावधान












Click it and Unblock the Notifications