Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Train Route Diverted: कोटा मंडल से गुजरने वाली 4 ट्रेनों का 15 जनवरी तक रूट बदला, पटना-कोटा ट्रेन भी शामिल

Train Route Diverted: उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल में दिनांक 12.12.2023 से 15.01.2024 तक (कुल 35 दिन) बाराबंकी स्टेशन पर रीमॉडलिंग एवं बारांबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-जफराबाद खण्ड को दोहरीकरण लाइन को जोड़ने के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है।

इस कार्य के कारण पश्चिम मध्य रेल के कोटा मंडल होकर जाने वाली चार जोड़ी गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। जो बदले हुए मार्ग से अपने गंतव्य जाएंगी और आएंगी। परिवर्तित मार्ग से जाने वाली गाडियां, किस तारीख को कहां से जाएंगी, उसकी जानकारी इस प्रकार है-

 indian-railways-train-route1

1. गाड़ी संख्या 15635/15636 ओखा-गुवाहाटी-ओखा द्वारिका एक्सप्रेस, ओखा से दिनांक 15.12.2023, 22.12.2023, 29.12.2023, 05.01.2024, 12.01.2024 को एवं गुवाहाटी से दिनांक 18.12.2023, 25.12.2023, 01.01.2024, 08.01.2024 को प्रस्थान कर इस मार्ग पर अपने पूर्व मार्ग के बजाय कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज-मिर्जापुर-पं दीन दयाल उपाध्याय होकर जायेगी।

2. गाड़ी संख्या 15667/15668 गांधीधाम-कामख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस, गांधीधाम से दिनांक 16.12.2023, 23.12.2023, 30.12.2023, 06.01.2024, 13.01.2024 को एवं कामख्या से दिनांक 20.12.2023, 27.12.2023, 03.01.2024, 10.01.2024 को प्रस्थान कर इस मार्ग पर अपने पूर्व मार्ग के बजाय कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज-मिर्जापुर-पं दीन दयाल उपाध्याय होकर जायेगी।

3. गाड़ी संख्या 13237/13238 पटना-कोटा-पटना एक्सप्रेस, पटना से दिनांक 16.12.2023, 17.12.2023, 19.12.2023, 23.12.2023, 24.12.2023, 26.12.2023, 30.12.2023, 31.12.2023, 02.01.2024, 06.01.2024, 07.01.2024, 09.01.2024, 13.01.2024, 14.01.2024 को एवं कोटा से दिनांक 17.12.2023, 21.12.2023, 22.12.2023, 24.12.2023, 28.12.2023, 29.12.2023, 31.12.2023, 04.01.2024, 05.01.2024, 07.01.2024, 11.01.2024, 12.01.2024, 14.01.2024 को प्रस्थान कर इस मार्ग पर अपने पूर्व मार्ग के बजाय कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज-मिर्जापुर-पं दीन दयाल उपाध्याय होकर जायेगी।

4. गाड़ी संख्या 19409/19410 अहमदाबाद-गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस अहमदाबाद से दिनांक 14.12.2023, 16.12.2023, 21.12.2023, 23.12.2023, 28.12.2023, 30.12.2023, 04.01.2024, 06.01.2024, 11.01.2024, 13.01.2024 एवं गोरखपुर से दिनांक 16.12.2023, 18.12.2023, 23.12.2023, 25.12.2023, 30.12.2023, 01.01.2024, 06.01.2024, 08.01.2024, 13.01.2024, 15.01.2024 को प्रस्थान कर इस मार्ग पर अपने पूर्व मार्ग के बजाय कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज-बनारस-वाराणसी सिटी-भटनी-गोरखपुर होकर जायेगी।

इस संबंध में यात्रियों से रेल प्रशासन ने अनुरोध किया है कि ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशनों, NTES, रेल मदद 139 और ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+