Khandwa News: पिता ने छेड़छाड़ की... बेटे ने युवती को जिंदा जलाया; रूह कंपाने वाली मौत रोंगटे खड़े कर देगी
Khandwa News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक युवती को जिंदा जलाने का मामला सामने आया था। घटना में गंभीर रूप से घायल युवती का इलाज इंदौर के एमवाय अस्पताल में चल रहा था। जहां गुरुवार देर रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।
आरोपी लड़के ने 19 साल की पीड़िता को 12 अक्टूबर को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया था। इस घटना में पुलिस ने आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर हत्या की कोशिश के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पीड़िता की मौत के बाद उस पर हत्या की धाराएं भी बढ़ाई जाएगी। साथ ही आरोपी के परिजनों पर भी प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है।

यह खौफनाक वारदात खंडवा जिला मुख्यालय से सटे गांव की है। जहां बीती 7 अक्टूबर को आरोपी के पिता ने पीड़िता दलित युवती से छेड़खानी की थी, जिसके बाद उसने इस बात की शिकायत पुलिस से करते हुए मामला दर्ज करा दिया था। छेड़खानी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी मांगीलाल को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि अगले दिन कोर्ट से जमानत मिल गई थी।
अपने पिता के खिलाफ हुई इस कार्रवाई को लेकर मांगीलाल का बेटा अर्जुन बेहद नाराज चल रहा था और उसने पीड़िता को देख लेने की धमकी दी थी। उसने कहा था कि तूने मेरे पिता को जेल भिजवाया है। अब मैं तुझे खत्म कर दूंगा। जिसके बाद उसने पीड़िता पर पेट्रोल डालकर लड़की को जिंदा जला दिया।
यही नहीं आरोपी और उसके परिजनों ने युवती के परिवार के साथ मारपीट भी की थी, जिससे युवती बेहद डरी हुई थी । इसी बीच ठीक दशहरे के दिन 12 अक्टूबर को आरोपी मांगीलाल के बेटे अर्जुन ने युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए, उसे मारने का प्रयास भी किया। हालांकि वहां मौजूद युवती के पिता ने आग बुझाते हुए उसे जिला अस्पताल खंडवा में भर्ती कराया था। जहां पुलिस को बयान देते हुए पीड़िता ने अपने साथ हुई पूरी घटना और अर्जुन की इस करतूत के बारे में बता दिया। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत अर्जुन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था ।
युवती की मौत पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी दुख व्यक्त करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा है।












Click it and Unblock the Notifications